विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Babil Khan ने डिएक्टिव किया इंस्टाग्राम, विवादित Video के बाद एक्टर ने उठाया बड़ा कदम

Published: Sun, 04 May 2025 04:29 PM (IST)Updated: Sun, 04 May 2025 04:43 PM (IST)

Babil Khan Row हिंदी सिनेमा के दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे और एक्टर बाबिल खान किसी अलग पहचान के ...और पढ़ें

विवादों में घिरे एक्टर बाबिल खान (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)
विवादों में घिरे एक्टर बाबिल खान (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

HighLights

  1. चर्चा में एक्टर बाबिल खान का नाम
  2. विवादित वीडियो को लेकर बटोरीं सुर्खियां
  3. बाबिल ने इंस्टाग्राम को लेकर लिया एक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बाबिल खान हिंदी सिनेमा के फेमस स्टार किड्स में से एक हैं। 2022 में ओटीटी फिल्म कला से अपने करियर की शुरुआत करने दिवंगत दिग्गज अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल का नाम इस वक्त लगातार सुर्खियां बटोर रहा है, जिसकी वजह एक विवादित वीडियो है। जिसमें उन्होंने बी टाउन का टारगेट किया था।

कंट्रोवर्सी के चलते उन्होंने वीडियो डिलीट करने के साथ-साथ अब इंस्टाग्राम हैंडल को भी डिएक्टिव कर दिया है। आइए इस लेख में जानते हैं कि पूरा मामला आखिर है क्या।

बाबिल खान ने लिया बड़ा फैसला

बाबिल खान ने 4 मई रविवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें वह रोते हुए बॉलीवुड को लेकर विवादित बयान देते हुए नजर आए थे। इसके अलावा उन्होंने इंडस्ट्री के कई फेमस स्टार किड्स पर भी निशाना साधा था। हालांकि, बाद में बाबिल ने इस वीडियो को तुरंत डिलीट कर दिया। 

ये भी पढ़ें- ‘मैं अपनी शर्तों पर…’ वेकेशन पर कर रहा था परेशान, नाराज होकर बाबिल खान ने समंदर में फेंका दिया फोन

फोटो क्रेडिट- फेसबुक

लेकिन सोशल मीडिया पर इरफान खान के लाडले का ये वीडियो तेजी से वायरल होने लगा और सिनेमा जगत में एक नया विवाद गर्मा गया। इतना ही नहीं नई कंट्रोवर्सी को मद्देनजर रखते हुए बाबिल खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को भी डिएक्टिव कर दिया है। 

फोटो क्रेडिट- फेसबुक

मालूम हो कि एक स्टार किड होने के बाद बाबिल को अभी भी बॉलीवुड में वो सफलता नहीं मिल पाई है, जो उनके साथ के अन्य फिल्मी सितारों के बच्चों के हासिल हुई है। लेकिन इस विवादित वीडियो के चलते बाबिल का नाम सुर्खियों में आ गया है। सोशल मीडिया पर तमाम लोग उनको सपोर्ट कर रहे हैं, जबकि कुछ लोग उनकी आलोचना भी करते नजर आ रहे हैं।

बड़े ब्रेक के लिए तरस रहे हैं बाबिल

आमतौर पर देखा जाता है कि किसी भी फिल्मी सितारे के बच्चे को बड़े बैनर की फिल्मों में आसानी से ब्रेक मिल जाता है। लेकिन 3 साल पहले ओटीटी फिल्म कला से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाले बाबिल खान फिलहाल बिग ब्रेकथ्रू के लिए तरस रहे हैं।

मौजूदा समय में देखा जाए तो उनकी पहचान एक ओटीटी एक्टर के तौर पर बनी हुई है। ऐसे में उनको बड़े पर्दे पर अपने अभिनय के हुनर के प्रमाण देने के मौके की तलाश है। बता दें कि हाल ही में बाबिल की ओटीटी फिल्म लॉगआउट को जी5 पर स्ट्रीम किया गया था।

ये भी पढ़ें- लॉगआउट मूवी रिव्यू: इंटरनेट का जुनून और शोहरत की भूख कैसे खतरों में डाल रही, बाबिल खान ने दिया दमदार मैसेज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।