यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Kareena Kapoor और करिश्मा ने मां बबीता को खास अंदाज में विश किया बर्थडे, तैमूर-जेह ने भी नानी के लिए बनाए कार्ड
Kareena Kapoor और करिश्मा की मां एक्ट्रेस बबीता कपूर आज अपना 77वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर उन्हें बॉलीवुड सितारे और अन्य लोग जन्म ...और पढ़ें

HighLights
- करीना-करिश्मा ने किया मां को बर्थडे विश
- करीना ने दिखाया तैमूर-जेह का सरप्राइज
- नानी के लिए दोनों ने बनाया खास कार्ड
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बबीता कपूर 70 के दशक की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक रही हैं। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर अपनी एक अलग पहचान बनाई। हालांकि, उनका फिल्मी करियर ज्यादा लंबा नहीं चला। उन्होंने रणधीर कपूर से शादी करने के बाद फिल्म इंडस्ट्री से किनारा कर लिया। आज एक्ट्रेस अपना 77वां जन्मदिन मना रही हैं।
ऐसे में उनकी बेटी करिश्मा कपूर और करीना कपूर खान ने भी उन्होंने खास अंदाज में विश करते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही करीना ने वो स्पेशल कार्ड्स भी दिखाए हैं, जो तैमूर और जेह ने नानी के लिए बनाए हैं।
यह भी पढ़ें: IPL 2024 ने खत्म की करीना कपूर और जॉन अब्राहम की अनबन, चेन्नई vs मुंबई का मैच साथ किया एंजॉय, दंग रह गए फैंस
करिश्मा ने शेयर की अनदेखी तस्वीर
करिश्मा कपूर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर मां बबीता कपूर के साथ अपने बचपन वाली एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में वह अपनी मां के साथ पोज देते हुए नजर आ रही हैं। फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि खूबसूरत मां, आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं। ओजी सुनीता हमेशा के लिए (हालांकि मेरी हेयर एक्सेसरीज)।
उनकी इस फोटो पर कई अन्य स्टार्स ने भी बबीता कपूर को जन्मदिन की बधाई दी। वहीं, करीना ने कमेंट सेक्शन में लिखा कि अच्छा, अब मुझे पता चला कि तुम और मैं कैसे इतने हॉट हैं।
खबरें और भी
करीना कपूर ने भी शेयर किया पोस्ट
करीना कपूर खान ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर मां को खास तरीके से विश किया। उन्होंने अपने पोस्ट में कई तस्वीरें शेयर की। पहली कुछ फोटो में करीना के लाडले तैमूर और जेह नानी के बर्थडे के लिए कार्ड बनाते हुए नजर आ रहे हैं, जिसकी झलक भी एक्ट्रेस ने दिखाई है।
इसके बाद लास्ट फोटो में एक्ट्रेस अपनी मां बबीता के साथ पोज दे रही हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि हमारी दुनिया को जन्मदिन की शुभकामनाएं, मेरी मां।