यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
वॉयलेंट होगा दिसंबर, Pushpa 2 के बाद Baby John के ट्रेलर की आ गई तारीख
वरुण धवन (Varun Dhawan) अपनी अपकमिंग फिल्म बेबी जॉन (Baby John) को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। फैंस फिल्म के ट्रेलर का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं ...और पढ़ें

HighLights
- वरुण धवन बेबी जॉन फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं
- बेबी जॉन के ट्रेलर की रिलज डेट हुई आउट
- सिनेमाघरों में इस दिन से एक्शन अवतार में नजर आएंगे वरुण धवन
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा लवर्स के लिए साल 2024 का आखिरी महीना स्पेशल रहने वाला है। अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 5 दिसंबर पुष्पा 2 (Pushpa 2) सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म को ओपनिंग डे पर ही दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला। इस बीच वरुण धवन की अपकमिंग मूवी बेबी जॉन से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है।
25 दिसंबर को सिनेमाघरों में बेबी जॉन रिलीज होगी। इन दिनों वरुण धवन अपनी अपकमिंग फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। फैंस उनकी फिल्म के ट्रेलर का इंतजार भी कर रहे हैं। सिनेमाघरों में रिलीज से ठीक 20 दिन पहले अभिनेता की फिल्म से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है। आइए जानते हैं कि वरुण की फिल्म का ट्रेलर कब रिलीज होगा।
सिनेमाघरों में दस्तक देगा बेबी जॉन का ट्रेलर
बॉलीवुड हंगामा की एक खबर के मुताबिक, बेबी जॉन के ट्रेलर रिलीज डेट से पर्दा उठ चुका है। पुष्पा 2 फिल्म की धूम के बीच ही, एटली की फिल्म का धांसू ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। मुंबई में 9 दिसंबर को बेबी जॉन का ट्रेलर (Baby John Trailer) रिलीज होगा। हालांकि, मेकर्स की तरफ से ट्रेलर पर कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गई है।
.jpg)
Photo Credit- Instagram
ये भी पढ़ें- वरुण धवन के Nain Matakka के लिए हो जाएं तैयार, रिलीज हुआ Baby John का पहला गाना
मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर को ग्रैंड लेवल पर रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। इस एक्शन से भरपूर फिल्म में पहली बार वरुण धवन के साथ 'रामायण' एक्ट्रेस साई पल्लवी फिल्मी पर्दे पर दिखाई देंगी। फिल्म क्रिसमस के खास मौके पर रिलीज होगी। बीते साल की तरह इस बार भी दिसंबर का महीना एक्शन से भरपूर होने वाला है, क्योंकि पुष्पा 2 के अलावा लोगों को बेबी जॉन का भी बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म के लिए वरुण धवन और एटली पहली बार साथ आए हैं। फैंस के बीच फिल्म को लेकर खासा क्रेज देखने को मिल रहा है। बेबी जॉन फिल्म का लेटेस्ट गाना नैन मटका भी सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
खबरें और भी

Photo Credit- Instagram
बेबी जॉन फिल्म की स्टार कास्ट
वरुण धवन के साथ बेबी जॉन में वामिका गब्बी की जोड़ी बनी है। उन्हें बड़े पर्दे पर पहली बार देखा जाएगा। वहीं, फिल्म में मशहूर अभिनेत्री कृति सुरेश भी अहम किरदार की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी। रिपोट्स के मुताबिक, मूवी में सलमान खान कैमियो रोल में नजर आएंगे।