Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Baby John Poster: खूंखार विलेन से होगा Varun Dhawan का मुकाबला, 'बेबी जॉन' का नया पोस्टर देख सहम जाएंगे आप!

    Updated: Wed, 07 Feb 2024 03:00 PM (IST)

    Baby John Poster एटली की आगामी फिल्म बेबी जॉन का टीजर रिलीज हो गया है। यह भी बता दिया गया है कि फिल्म कब थिएटर्स में आने वाली है। इस बीच एटली और वरुण ...और पढ़ें

    बेबी जॉन के नए पोस्टर में दिखा वरुण धवन का नया लुक। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    बेबी जॉन के नए पोस्टर में दिखा वरुण धवन का नया लुक। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. बेबी जॉन का नया पोस्टर हुआ रिलीज
    2. वरुण धवन के खतरनाक अवतार ने किया हैरान
    3. इस दिन रिलीज होगी एटली की ये फिल्म

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Baby John New Poster: बदलापुर, कलंक, दिलवाले जैसी फिल्मों के बाद एक बार फिर वरुण धवन (Varun Dhawan) एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं। फैंस के बीच क्रेज इसलिए और भी ज्यादा है, क्योंकि वह 'जवान' डायरेक्टर एटली की एक्शन थ्रिलर 'बेबी जॉन' (Baby John) में हैं।

    'बेबी जॉन' को लेकर काफी समय से बज बना हुआ था। हाल ही में, एटली ने फिल्म के टाइटल के साथ धमाकेदार टीजर जारी कर अपनी अपकमिंग ब्लॉकबस्टर की एक झलक दिखाई थी। एक मिनट के वीडियो में वरुण धवन के इंटेंस लुक ने फैंस के होश उड़ा दिए थे।

    यह भी पढ़ें- Baby John: Atlee के 3 धमाके! रोंगटे खड़े कर देने वाले टीजर के साथ Varun Dhawan की फिल्म की रिलीज डेट OUT

    बेबी जॉन से वरुण धवन का नया लुक

    बुधवार को वरुण धवन ने अपनी आगामी फिल्म 'बेबी जॉन' से एक और पोस्टर शेयर कर दिया है। इस पोस्टर ने फैंस के बीच क्रेज पहले से और बढ़ा दिया है। खूंखार नजरों और हाथ में हथियार लिए वरुण धवन का ये अवतार शायद आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। बैकग्राउंड में एक खूंखार विलेन दिख रहा है। इसे देख पक्का आपकी रूह कांप जाएगी।

    View this post on Instagram

    A post shared by BabyJohn (@varundvn)

    इसे शेयर करते हुए 'बवाल' एक्टर ने कैप्शन में लिखा, "कसकर पकड़ें, यात्रा उग्र होने वाली है।" एटली निर्मित फिल्म का पोस्टर देख फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने भी इस पर कमेंट किया है। एक्टर ने लिखा, "मास मसीहा।" वहीं, यूजर्स भी इसे काफी पसंद कर रहे हैं।

    खबरें और भी

    कब रिलीज होगी बेबी जॉन?

    एटली की मच अवेटेड फिल्म 'बेबी जॉन' के निर्देशन का जिम्मा कलीस ने संभाली है। फिल्म का निर्माण एटली, मुराद खेतानी, एटली और ज्योति देशपांडे ने किया है। फिल्म में वरुण धवन के साथ साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश (Keerthy Suresh) और पंजाबी एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi) मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। कीर्ति का बॉलीवुड में डेब्यू है। यह फिल्म 31 मई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    यह भी पढ़ें- Varun Dhawan: फिल्म के सेट पर फिर घायल हुए वरुण धवन, एक्टर ने फोटो शेयर कर दिखाई झलक