यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जब करवाचौथ पर Katrina Kaif ने गूगल से पूछा था ऐसा सवाल, सुन कर हैरान हो गए थे विक्की कौशल
कटरीना कैफ और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की जोड़ी बॉलीवुड की टॉप जोड़ियों में शुमार है। ऑफस्क्रीन के साथ-साथ दोनों की जोड़ी को फैंस स्क्रीन पर भी स ...और पढ़ें

HighLights
- विक्की कौशल और कटरीना कैफ की जोड़ी है फेमस
- विक्की ने कटरीना को लेकर किया एक खुलासा
- 'बैड न्यूज' फिल्म को लेकर ट्रेंड में विक्की कौशल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विक्की कौशल इन दिनों 'बैड न्यूज' फिल्म को लेकर चर्चा में छाए हुए हैं। हाल ही में फिल्म के दो गाने रिलीज हुए, जिसमें विक्की के सिजलिंग डांस मूव्ज और केमेस्ट्री लाइमलाइट में बने हुए हैं। 'तौबा तौबा' गाने में विक्की के मूव्ज ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। जबकि, 'जानम' में तृप्ति डिमरी के साथ उनकी हॉट केमेस्ट्री देख लोगों की आंखें फटी की फटी रह गई हैं।
इस फिल्म को लेकर लाइमलाइट बटोर रहे विक्की ने एक हालिया इंटरव्यू में कटरीना कैफ (Katrina Kaif) को लेकर एक खुलासा किया है। कटरीना और विक्की बी टाउन के ग्लैमरस और मोस्ट लव्ड कपल माने जाते हैं। शादी के इतने साल बाद भी कपल की जोड़ी फैंस की फेवरेट बनी हुई है। विक्की और कटरीना के हॉट पेयर का चार्म आज भी बरकरार है।

यह भी पढ़ें: विक्की कौशल के साथ Tripti Dimri की इंटीमेसी देख भूल जाएंगे 'एनिमल' में रणबीर के साथ सीन, Jaanam में गिराई बिजलियां
विक्की ने दिया कटरीना को ये नाम
हाल ही में फिल्म कम्पैनियन को दिए इंटरव्यू में विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने अपनी पत्नी को लेकर एक मजेदार खुलासा किया। उन्होंने कटरीना को 'गूगल क्वीन' का टैग दिया है। इसके पीछे की वजह क्या है, 'बैड न्यूज' एक्टर ने इस बात का खुलासा किया है।
कटरीना ने गूगल से पूछा था ये सवाल
विक्की ने बताया कि करवाचौथ के दिन कटरीना ने गूगल से पूछा था कि चांद कब निकलेगा। इसके जवाब में गूगल से रिप्लाई आया था कि रात 8: 30 बजे चांद निकलेगा। विक्की ने कहा, ''मैंने उससे कहा था कि चांद गूगल की बात नहीं सुनेगा। वह तभी आएगा, जब उसे आना होगा। गूगल बादलों के मूवमेंट्स को प्रेडिक्ट नहीं कर सकता।''
खबरें और भी

एक्टर ने कहा कि चांद निकलने में देरी हुई थी और कटरीना का धैर्य धीरे-धीरे खत्म हो रहा था। तब उन्होंने 'कैट' से कहा कि मैंने बोला था चांद तभी निकलेगा, जब उसे निकलना होगा। विक्की ने बताया कि 8:30 बजने तक कटरीना ने कुछ नहीं कहा। लेकिन गूगल ने जैसे ही कहा कि रात के 8:30 बज चुके हैं, कटरीना तुरंत बोल उठीं कि मुझे बहुत तेज भूख लगी है।