यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bad Newz Advance Booking: 'कितना नाचूंगा यार' विक्की कौशल ने स्टाइल में किया बैड न्यूज की एडवांस बुकिंग का एलान
करण जौहर निर्मित फिल्म बैड न्यूज (Bad Newz) का खूब बज देखने को मिल रहा है। कॉमेडी-रोमांटिक फिल्म में विक्की कौशल तृप्ति डिमरी और एमी विर्क लीड रोल में ...और पढ़ें

HighLights
- सिनेमाघरों में बैड न्यूज के लिए खुली टिकट खिड़की
- बैड न्यूज 19 जुलाई को दे रही थिएटर्स में दस्तक
- विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की दिखेगी केमिस्ट्री
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉरर फिल्म 'मुंज्या', एक्शन थ्रिलर मूवी 'कल्कि 2898 एडी' और बायोपिक 'सरफिरा' के बाद एक और जॉनर की फिल्म रिलीज के लिए तैयार है। आनंद तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'बैड न्यूज' (Bad Newz) 'कल्कि' के कहर के बीच सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
'बैड न्यूज' के साथ दर्शकों को हंसाएंगे विक्की कौशल
करण जौहर निर्मित 'बैड न्यूज' एक कॉमेडी और रोमांटिक फिल्म है। फिल्म में विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी के साथ रोमांस के साथ-साथ कॉमेडी का तड़का भी लगाते हुए नजर आएंगे। हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों के बीच बज क्रिएट कर दिया था। ऊपर से विक्की कौशल अपने को-स्टार्स के साथ फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। अब उन्होंने एडवांस बुकिंग को लेकर अपडेट दिया है।
'तौबा तौबा' का हुक स्टेप वायरल
'बैड न्यूज' का गाना 'तौबा तौबा' इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। इसकी सबसे बड़ी वजह विक्की कौशल का हुक स्टेप है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान अभिनेता अपना ये हुक स्टेप करके लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। अब उन्होंने इसी अंदाज में एडवांस बुकिंग शुरू होने की घोषणा की है, लेकिन एक ट्विस्ट के साथ।
यह भी पढ़ें- 'अच्छा गाना खराब कर दिया' Bad Newz का तीसरा सॉन्ग 'मेरे महबूब मेरे सनम' हुआ रिलीज, फैंस को नहीं आया पसंद
हुक स्टेप से तंग आये विक्की कौशल
धर्मा प्रोडक्शन ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें विक्की कौशल गुस्से में 'तौबा तौबा' का हुक स्टेप करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद वह इरिटेट होकर कहते हैं, "कितना नाचूंगा यार। 19 जुलाई को हमारी पिक्चर आ रही है बैड न्यूज।" आखिर में एक्टर कहते हैं, "इंस्टाग्राम बंद कर।" उनका ये मजेदार वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
खबरें और भी
View this post on Instagram
इस फिल्म से टकराएगी 'बैड न्यूज'
मालूम हो कि विक्की कौशल की मूवी 'बैड न्यूज' 19 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। अब देखना होगा कि 'कल्कि 2898 एडी' और 'सरफिरा' के बीच 'बैड न्यूज' कैसे कमाई करती है। इसी दिन 'एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा' भी सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है।