Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bade Miyan Chote Miyan में सोनाक्षी सिन्हा की एंट्री, टाइगर के साथ पहली तो अक्षय कुमार संग छठी फिल्म

    By Manoj VashisthEdited By: Manoj Vashisth
    Updated: Thu, 02 Mar 2023 07:09 PM (IST)

    Sonakshi Sinha Joins Bade Miyan Chote Miyan अली अब्बास जफर की फिल्म में सोनाक्षी एक खास किरदार निभाएंगी। फिल्मों के साथ ओटीटी स्पेस में भी वो अपनी पार ...और पढ़ें

    Bade Miya Chote Miyan Sonakshi Sinha Joins Akshay Kumar And Tiger Shroff. Photo- Instagram
    Bade Miya Chote Miyan Sonakshi Sinha Joins Akshay Kumar And Tiger Shroff. Photo- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां को लेकर अब एक अहम जानकारी सामने आ रही है। फिल्म में अब सोनाक्षी सिन्हा की एंट्री हो गयी है। अक्षय के साथ सोनाक्षी पहले भी काम कर चुकी हैं, मगर टाइगर के साथ वो पहली बार स्क्रीन स्पेस शेयर करने जा रही हैं। वैसे, सोनाक्षी इन दिनों ओटीटी स्पेस में भी सक्रिय हैं और जल्द डेब्यू करने वाली हैं।

    बड़े मियां छोटे मियां हार्ड कोर एक्शन फिल्म है, जिसमें हिंदी सिनेमा के दो बेहतरन एक्शन एक्टर साथ आ रहे हैं। अक्षय और टाइगर की भी यह पहली फिल्म है। बड़े मियां छोटे मियां का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं। पृथ्वीराज सुकुमारन नेगेटिव रोल में दिखेंगे। फिल्म का पहला शेड्यूल पूरा हो चुका है। दूसरा शेड्यूल इस महीने के अंत में स्कॉटलैंड या अबु धाबी में होना है।

    यह भी पढ़ें: Akshay Kumar पर फूटा थिएटर मालिक का गुस्सा, सेल्फी के फ्लॉप होने के लिए कपिल शर्मा शो को ठहराया जिम्मेदार

    View this post on Instagram

    A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

    अक्षय कुमार संग छठी फिल्म

    सोनाक्षी ने पिंक विला से बातचीत में बड़े मियां छोटे मियां में शामिल होने की पुष्टि की। एक्ट्रेस ने कहा कि अक्षय के साथ काम करना हमेशा अच्छा अनुभव रहा है। टाइगर के साथ पहली फिल्म है। सोनाक्षी ने कहा कि वो चाहती हैं, दर्शक इस फिल्म को सिनेमाघरों में जाकर देखें।

    अक्षय कुमार के साथ सोनाक्षी ने पहली बार राउड़ी राठौड़ में काम किया था, जो 2012 में रिलीज हुई थी। इसके बाद जोकर, वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा, हॉलीडे और मिशन मंगल में सोना ने अक्षय के साथ स्क्रीन शेयर की थी।

    खबरें और भी

    ओटीटी स्पेस में भी सोना की दहाड़

    यह साल सोनाक्षी के लिए काफी अहम होने वाला है। फिल्मों के साथ वो ओटीटी स्पेस में भी पारी शुरू कर रही हैं। एक्सेल एंटरटेनमेंट की वेब सीरीज दहाड़ से वो डिजिटल डेब्यू करने जा रही हैं। इस सीरीज का बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर रखा गया था। सीरीज की कहानी राजस्थान में स्थापित की गयी है। सोना पुलिस अधिकारी के किरदार में हैं।

    पिछले दिनों संजय लीला भंसाली की सीरीज हीरामंडी का फर्स्ट लुक सामने आया, जिसकी स्टार कास्ट में सोनाक्षी शामिल हैं। यह पीरियड ड्रामा है, जिसकी कहानी लाहौर की चर्चित हीरामंडी को दिखाती है। सोनाक्षी की पिछली फिल्म डबल एक्सेल है, जो 2022 में आयी थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही। 2021 में भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया में सोनाक्षी नजर आयीं। यह फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आयी थी। 

    यह भी पढ़ें: Pathaan Box Office- बस टूटने वाला है 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड! इतने करीब पहुंची शाह रुख खान की 'पठान'