Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shambhu Song Released: सिंगर बने अक्षय कुमार, रिलीज किया गाना 'शंभू', देखें खिलाड़ी कुमार का महादेव अवतार

    Updated: Mon, 05 Feb 2024 10:11 AM (IST)

    Akshay Kumar Song Shambhu Song Released शंभू के टाइटल वाले इस गाने को अक्षय कुमार ने अपनी आवाज दी है। इसके साथ ही वीडियो में उन्होंने परफॉर्म भी किया ...और पढ़ें

    सिंगर बने एक्टर अक्षय कुमार, (X Image)
    सिंगर बने एक्टर अक्षय कुमार, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार अपनी शानदार अदाकारी के लिए जाने जाते है। एक्शन से लेकर कॉमेडी तक, एक्टर का हर अंदाज फैंस को पसंद आया है। अब खिलाड़ी कुमार ने सिंगिंग में हाथ आजमाया है। उन्होंने अपना म्यूजिक वीडियो 'शंभू' रिलीज किया, जिसमें एक्टर महादेव के अवतार में नजर आ रहे हैं।

    अक्षय कुमार ने हाल ही में 'शंभू' का टीजर शेयर किया था और रिलीज की जानकारी दी थी। वहीं, अब 5 फरवरी को गाना जारी कर दिया गया है।

    यह भी पढ़ें- Bade Miyan Chote Miyan: दुनिया के इस खास स्टूडियों में शूट हुई है अक्षय-टाइगर की फिल्म, Star Wars से जुड़े हैं तार

    अक्षय का महादेव अवतार

    'शंभू' के टाइटल वाले इस गाने को अक्षय कुमार ने अपनी आवाज दी है। इसके साथ ही वीडियो में उन्होंने परफॉर्म भी किया है। 'शंभू' के वीडियो में अक्षय, फिल्म ओएमजी 2 वाले लुक में नजर आ रहे हैं। फिल्म में उन्होंने शिव के दूत का रोल निभाया था। वहीं, 'शंभू' में खुद महादेव बने हुए दिखाई दे रहे हैं।

    अक्षय की टीम

    'शंभू' को अक्षय कुमार ने सुधीर यदुवंशी और विक्रम मॉन्ट्रोज के साथ मिलकर गाया है। वहीं, गाने के लिरिक्स अभिनव शेखर ने लिखे हैं, जबकि कोरियोग्राफी की जिम्मेदारी गणेश आचार्य ने उठाई है।  

    अक्षय की आने वाली फिल्में

    अक्षय कुमार के वर्क फ्रंट की बात करें, तो एक्टर्स मल्टीपल प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। इनमें सबसे आगे उनकी फिल्म बड़े मियां छोटे मियां चल रही है। हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था, जिसमें अक्षय, टाइगर श्रॉफ के साथ एक्शन करते हुए नजर आए थे।

    यह भी पढ़ें- Bade Miyan Chote Miyan: हीरो पर भारी पड़ेगा विलेन, जानें- कौन है साउथ का ये एक्टर जिसने लिया अक्षय-टाइगर से पंगा

    खिलाड़ी के खाते में ढेरों फिल्में

    अक्षय कुमार ने शुक्रवार को फिल्म की शूटिंग खत्म होने की जानकारी भी शेयर की थी, जो अब तक जॉर्डन में चल रही थी। बड़े मियां छोटे मियां के अलावा अक्षय कुमार के खाते में हाउसफुल 5, राउडी राठौर 2, वेलकम 3 और स्काई फोर्स समते कई प्रोजेक्ट्स हैं।

    खबरें और भी