Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bade Miyan Chote Miyan: मिसाइल गन से लेकर बम धमाकों तक, एक-एक एक्शन है रियल, BTS वीडियो देख फटी रह जाएंगी आंखें

    Updated: Fri, 09 Feb 2024 05:24 PM (IST)

    Bade Miyan Chote Miyan अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की बड़े मियां छोटे मियां में फुल ऑन एक्शन फिल्म होने वाली है। मूवी में एक-एक एक्शन सीन रियल होने वाल ...और पढ़ें

    'बड़े मियां छोटे मियां' BTS वीडियो, (X Image)
    'बड़े मियां छोटे मियां' BTS वीडियो, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bade Miyan Chote Miyan: अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' खबरों में बनी हुई है। फिल्म कुछ हफ्तों में थिएटर्स में दस्तक देने वाली है। अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ भी रिलीज के लिए कमर कस चुके हैं। इस बीच फिल्म का बीटीएस वीडियो शेयर किया गया, जिसे देख फैंस के तोते उड़ने वाले हैं।

    'बड़े मियां छोटे मियां' में फुल ऑन एक्शन फिल्म होने वाली है। मूवी में एक-एक एक्शन सीन रियल होने वाला है, जिसका दावा मेकर्स ने फिल्म के बीटीएस वीडियो में किया है।

    यह भी पढ़ें- Bade Miyan Chote Miyan: हीरो पर भारी पड़ेगा विलेन, जानें- कौन है साउथ का ये एक्टर जिसने लिया अक्षय-टाइगर से पंगा

    एक-एक एक्शन सीन है रियल

    'बड़े मियां छोटे मियां' का हाल ही में टीजर रिलीज किया गया था, जिसमें टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार जबरदस्त एक्शन करते हुए नजर आए थे। वहीं, अब बीटीएस वीडियो बाहर आने के साथ ही ये बात भी सामने आ गई है कि फिल्म में मिसाइल गन चलाने से लेकर बम ब्लास्ट करने तक, एक-एक एक्शन सीन रियल है। यहां तक कि फाइट सीन भी एक्टर्स ने खुद किए है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

    प्रोड्यूसर ने किया दावा

    'बड़े मियां छोटे मियां' के बीटीएस वीडियो में फिल्म के प्रोड्यूसर जैकी भगनानी और वासु भगनानी बात करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों ने कहा कि फिल्म में जब अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ जैसे दो बड़े एक्शन स्टार्स हैं, तो फिल्म में एक्शन भी रियल होना चाहिए। वीडियो में देखा जा सकता है कि बम धमाकों से लेकर चौपर के साथ फिल्माए गए एक-एक एक्शन सीन रियल में शूट किए गए हैं।

    यह भी पढ़ें- Bade Miyan Chote Miyan Teaser Out: 'दिल से सोल्जर, दिमाग से शैतान...', रिलीज हुआ 'बड़े मियां छोटे मियां' का टीजर

    कब रिलीज होगी फिल्म ?

    'बड़े मियां छोटे मियां' में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, मानुषी छिल्लर और अलाया एफ भी शामिल हैं। साउथ एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन भी फिल्म का हिस्सा हैं। एक्टर 'बड़े मियां छोटे मियां' में विलेन का किरदार निभा रहे हैं। 'बड़े मियां छोटे मियां' का डायरेक्शन अली अब्बास जफर ने किया है। वहीं, पूजा एंटरटेनमेंट ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है। रिलीज की बात करें, तो 'बड़े मियां छोटे मियां' इस साल ईद के मौके पर रिलीज होगी। 

    खबरें और भी