Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bade Miyan Chote Miyan की रिलीज से पहले ये कैसा हुआ अक्षय-टाइगर का हाल,फोटो देख पहचान पाना मुश्किल

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Thu, 01 Feb 2024 04:40 PM (IST)

    Bade Miyan Chote Miyan Movie अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी आने वाले समय में फिल्म बड़े मियां छोटे मियां में दिखेगी। इस मूवी का फैंस बड़ी ही बेसब ...और पढ़ें

    अक्षय कुमार ने शेयर की लेटेस्ट फोटो (Photo Credit-Instagram)
    अक्षय कुमार ने शेयर की लेटेस्ट फोटो (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. सामने आई अक्षय कुमार की लेटेस्ट फोटो
    2. अक्षय और टाइगर को इस तस्वीर में खोजिए
    3. बड़े मियां छोटे मियां में दिखेंगे दोनों कलाकार

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Akshay Kumar-Tiger Shroff Pics: फिल्म बड़े मियां छोटे मियां का नाम काफी समय से सुर्खियों में बना हुआ है। अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी पहली बार इस मूवी में एक साथ देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। धमाकेदार एक्शन से भरपूर होने वाली बड़े मियां छोटे मियां की रिलीज का हर कोई बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

    इस बीच फिल्म की रिलीज से पहले अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है, जो मड बाथ के दौरान की है। इस फोटो में अक्की के साथ फिल्म की टीम नजर आ रही है।

    अक्षय और टाइगर को इस तस्वीर में खोजिए

    गुरुवार को अक्षय कुमार ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट साझा की है। इस फोटो में आप देख सकते हैं कि बड़े मियां छोटे मियां की टीम और स्टार कास्ट के साथ नजर आ रहे हैं। लेकिन हैरान करने वाली बात है कि इस तस्वीर में दिखने वाले सभी शख्स मड बाथ थेरेपी लपेटे हुए हैं, जिसकी वजह से फैंस के लिए उन्हें पहचान पाना मुश्किल हो रहा है।

    ध्यान देखने पर ये मालूम होगा कि अक्षय और टाइगर पीछे की दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो के साथ अक्षय ने एक मजेदार कैप्शन भी लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा है- उन्हीं पुराने मीम्स से थक गए हैं, यहां कुछ न्या मड-टेरियल (मीम्स) है।

    इस तरह हमने जॉर्डन के मृत सादगर में बड़े मियां छोटे मियां के एक शानदार और यादगर शेड्यूल को खत्म कर जश्न मनाया। आलम ये है कि सोशल मीडिया पर अक्षय की इस तस्वीर और कैप्शन को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

    खबरें और भी

    कब रिलीज होगी बड़े मियां छोटे मियां

    कुछ समय पहले टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार की बड़े मियां छोटे मियां का टीजर वीडियो रिलीज किया गया है। इस टीजर को फैंस की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है।

    गौर करें बड़े मियां छोटे मियां की रिलीज डेट की तरफ तो आने वाली ईद के मौके पर अप्रैल में इस एक्शन थ्रिलर फिल्म को बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाएगा।

    ये भी पढ़ें- Desi Boyz 2 से कटा Akshay Kumar और जॉन अब्राहम का पत्ता! ये दो सितारे निभाएंगे लीड रोल, नाम जान लगेगा झटका