विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रैपर बादशाह के इस धमाके के बारे में सुना क्या आपने, just amazing

By Hirendra JEdited By:
Updated: Tue, 04 Apr 2017 09:00 AM (IST)

बादशाह के इस सांग को इतनी बार सुनना बताता है कि आज की जेनेरेशन में बादशाह काफी पॉपुलर हैं और लोग उनके गानों को..

रैपर बादशाह के इस धमाके के बारे में सुना क्या आपने, just amazing
रैपर बादशाह के इस धमाके के बारे में सुना क्या आपने, just amazing

मुंबई। रैपर बादशाह के नए एल्बम O.N.E का गाना 'मर्सी' बीते शनिवार की रात यूट्यूब पर रिलीज हुआ था। रिलीज़ होने के बाद ही जैसे इस गाने को सुनने के लिए फैंस उतावले हो उठे। महज दो दिन ही बीते हैं और इस गाने को 14 मिलियन से ज्यादा बार देखा सुना जा चुका है। यानी एक करोड़ 40 लाख से भी ज्यादा। इसे तो रैपर बादशाह का धमाका ही कहा जाएगा।

गाने को कंपोज बादशाह ने किया है और आवाज भी बादशाह की ही है। गाने में लॉरेन डांस करती नजर आ रही हैं। बहरहाल, बादशाह के इस सांग को इतनी बार सुनना बताता है कि आज की जेनेरेशन में बादशाह काफी पॉपुलर हैं और लोग उनके गानों को पसंद भी खूब कर रहे हैं। लीजिये, आप भी सुनिये। यह रहा लिंक-

ये भी पढ़ें: विख्यात क्लासिकल सिंगर किशोरी अमोनकर का निधन, कई फिल्मों में गाया

गौरतलब है कि 'मर्सी' बादशाह के एल्बम O.N.E का पहला गाना है। गाने को सोनी म्यूजिक ने रिलीज किया है। एल्बम का दूसरा गाना साल के बीच में रिलीज होगा और पूरा एल्बम इस साल के अंत में रिलीज होगा। यह बादशाह का पहला पॉप एल्बम है और इसमें 6-8 गाने होंगे।