यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
‘हमारी गलती मत दोहराना…’ Diljit-AP Dhillon की कंट्रोवर्सी पर आया Badshah का रिएक्शन, याद की अपनी भूल
एपी ढिल्लों और दिलजीत दोसांझ के बीच इन दिनों एक विवाद चल रहा है। दोनों ही सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे के आरोपों का जवाब देते नजर आ रहे हैं। इस बीच मश ...और पढ़ें

HighLights
- दिलजी दोसांझ और एपी ढिल्लों के बीच चल रहा है विवाद
- रैपर बादशाह ने दी दोनों को सलाह
- हनी सिंह के साथ हुए झगड़े से जुड़ी लग रही है सलाह
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ बेबाक अंदाज में इन दिनों हर मामले पर खुलकर बात कर रहे हैं। सिंगर के 'दिल-लुमिनाटी' टूर पर अलग-अलग शहरों में एडवाइजरी जारी हुई। शराब और ड्रग्स को बढ़ावा देने वाले उनके तमाम सॉन्ग पर रोक लगाई गई। हाल ही में उन्होंने एपी ढिल्लों की एक टिप्पणी का सोशल मीडिया पर रिएक्शन दिया। इसके बाद दिलजीत-एपी ढिल्लों (Diljit-AP Dhillon Controversy) का नाम सुर्खियों में हैं। इस चर्चित मामले पर रैपर बादशाह ने चुप्पी तोड़ते हुए दोनों को सलाह दी है।
एपी ढिल्लों और दिलजीत के बीच क्यों चल रही है बहस?
मुंबई के कॉन्सर्ट में दिलजीत दोसांझ ने स्टेज से एपी ढिल्लों को उनके म्यूजिक टूर के लिए शुभकामनाएं दी थीं। इसके बाद आर्टिस्ट-रैपर एपी ढिल्लों ने अपने लाइव शो में कहा कि पहले दिलजीत उन्हें इंस्टाग्राम से अनब्लॉक कर दें। इस आरोप का जवाब पंजाबी सिंगर ने सोशल मीडिया पोस्ट पर फोटो शेयर करके दिया। इसके साथ दिलजीत ने लिखा कि 'मैं किसी को ब्लॉक नहीं करता हूं।' इसके बाद एपी ढिल्लों ने भी एक वीडियो शेयर किया, 'जिसमें उन्होंने दिखाया कि दिलजीत ने विवाद से बचने के लिए उन्हें ब्लॉक करने के बाद अब अनब्लॉक किया है।' सोशल मीडिया पर दोनों के बीच हुई बहस पर खूब चर्चा हो रही है।
बादशाह ने दी दिलजीत-एपी ढिल्लों को सलाह
एपी ढिल्लों और दिलजीत दोसांझ के बीच चल रहे विवाद पर मशहूर रैपर बादशाह का रिएक्शन (Badshah Reaction) सामने आ गया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर नोट शेयर किया। इसमें रैपर ने लिखा, 'कृप्या वो गलती न दोहराना जो हमने की थी। वो कहते हैं कि आपको तेजी से आगे बढ़ना है तो अकेले जाओ, लेकिन आपको दूर जाना है तो साथ जाने का फैसला सही होता है। हम सभी को एक साथ खड़े रहना चाहिए।' बादशाह की बात को हनी सिंह के साथ हुए उनके झगड़े से जोड़कर देखा जा रहा है।

Photo Credit- Instagram
बादशाह को याद आया हनी सिंह के साथ पंगा
बादशाह का नाम आता है तो हनी सिंह के साथ उनके झगड़े का जिक्र होना लाजमी है। साल 2024 में एक सवाल सबसे ज्यादा चर्चा में रहा, जो था कि ब्राउन रंग किसने लिखा। बादशाह और हनी सिंह दोनों ने ही दावा किया कि यह उनका गाना है।
खबरें और भी
(1).jpg)
Photo Credit- Instagram
इसके अलावा, दोनों का झगड़ा किस बात पर हुआ और माफिया मुंडीर से जुड़े कई सवाल भी लोगों के मन में है। बादशाह और हनी सिंह दोनों के ही दावे एक-दूसरे से मेल नहीं खाते हैं। दोनों के बीच विवादों की खबरें लंबे समय से चलती आ रही है और उनके बीच अभी भी सब कुछ सही नहीं हुआ है।