BAFTA Awards 2026 में इंडियन फिल्म Boong ने मारी बाजी, जीत के बाद डायरेक्टर बोलीं- 'हम मणिपुर में शांति...'
BAFTA Awards 2026: ब्लॉकबस्टर मूवीज को पछाड़ इंडियन फिल्म Boong ने जीत हासिल की। इस जीत के बाद डायरेक्टर ने इमोशनल स्पीच दी। ...और पढ़ें

बाफ्ता 2026 में इंडियन फिल्म की जीत। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स अवॉर्ड्स (BAFTA Awards 2026) में इंडियन फिल्म Boong को सम्मानित किया गया है। इस फिल्म ने ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पछाड़ इंटरनेशनल इवेंट में सफलता का झंडा लहराया है।
रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के प्रोडक्शन एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी Boong बाफ्ता में बेस्ट चिल्ड्रेन और फैमिली फिल्म के लिए नॉमिनेट हुई थी। इस रेस में तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में 'लिलो एंड स्टिच' (Lilo and Stitch), 'जूटोपिया 2' (Zootopia 2) और 'आर्को' (Arco) थीं।
बाफ्ता में इंडियन फिल्म की जीत
नॉमिनेशंस की अनाउंसमेंट इसी साल जनवरी में हुई थी और अब ऐलान हो गया है कि कौन विजेता है। BAFTA 2026 में बेस्ट चिल्ड्रेन और फैमिली फिल्म का अवॉर्ड इंडियन मणिपुर लैंग्वेज फिल्म Boong ने जीता है।
डायरेक्टर ने दी इमोशनल विनिंग स्पीच
अवॉर्ड जीतने के बाद फिल्म की डायरेक्टर और लेखिका लक्ष्मीप्रिया देवी (Lakshmipriya Devi) ने मंच पर एक इमोशनल स्पीच दी। उन्होंने मणिपुर में शांति की प्रार्थना की। मंच पर लक्ष्मीप्रिया ने कहा-
इस मौके का इस्तेमाल करके मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि हम मणिपुर में शांति लौटने की प्रार्थना करते हैं। हम प्रार्थना करते हैं कि फिल्म में बाल कलाकारों सहित सभी विस्थापित बच्चे अपनी खुशी, अपनी मासूमियत और अपने सपने एक बार फिर से पा सकें।
हम प्रार्थना करते हैं कि कोई भी लड़ाई इतनी बड़ी न हो कि वह उस एक सुपर पावर को खत्म कर दे जो हम सभी इंसानों में है, यानी माफी। BAFTA आपका धन्यवाद कि आपने हमें न सिर्फ एक अवॉर्ड दिया, बल्कि अपनी उम्मीद जाहिर करने के लिए यह मंच भी दिया।
यह भी पढ़ें- Farhan Akhtar की मणिपुरी फिल्म Boong ने रचा इतिहास, BAFTA अवॉर्ड्स में इस कैटेगरी में मिला नॉमिनेशन
View this post on Instagram
क्या है Boong की कहानी?
यह एक कमिंग ऑफ एज ड्रामा है जिसकी कहानी मणिपुर के एक छोटे लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपनी परेशान सिंगल मदर को खुश करने के लिए अपने लापता पिता को ढूंढने के लिए निकल पड़ता है। यह फिल्म अपनेपन और इलाके के सामाजिक-राजनीतिक माहौल जैसे विषयों को दिखाती है।
Boong की स्टार कास्ट
फिल्म में गुगुन किपगेन, बाला हिजाम, अंगोम सनमतुम, विक्रम कोचर, नेमेटिया नंगबम, जेनी खुराई और हमोम सदानंद जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है। साल 2024 में टोरंटे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी फिल्म का प्रीमियर हुआ था।