Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bhumi Pednekar Video: मुंबई की धूप देख भूमि पेडनेकर का हुआ बुरा हाल, फोटोशूट के लिए एक्ट्रेस ने किया मना

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Thu, 04 May 2023 04:49 PM (IST)

    Bhumi Pednekar Video बॉलीवुड स्टार्स भी इस गर्मी से परेशान होते नजर आ रहे हैं। गुरुवार को एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) का एक वीडियो सोशल मीड ...और पढ़ें

    bhumi pednekar Video, bhumi Photo Credit Instagram
    bhumi pednekar Video, bhumi Photo Credit Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। Bhumi Pednekar Video: देश के कई राज्यों में इन दिनों जबरदस्त गर्मी पड़ रही है। दिनभर का तापमान इतना हाई है की लोगों के पसीने छूट रहे हैं। मुंबई में भी इन दिनों काफी गर्मी पड़ रही है। ऐसे में अब हमारे बॉलीवुड स्टार्स भी इस गर्मी से परेशान होते नजर आ रहे हैं। गुरुवार को एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा, जिसमे वह मुंबई की तेज धूप और गर्मी से परेशान होती दिख रही हैं।

    मुंबई की गर्मी से परेशान हुईं भूमि पेडनेकर

    इस वीडियो में एक्ट्रेस पैपराजी से कहते हुए सुनाई दे रही है कि बहुत गर्मी है, वो बाहर पोज नहीं दे पाएंगी। हालांकि, वो बाद में बाहर आती हैं और पोज देने के लिए पेड़ के नीचे खड़ी होती है। इस दौरान एक्ट्रेस ऑल ब्लैक लुक में नजर आ रही है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    यूजर्स ने दिया ऐसा रिएक्शन

    भूमि पेडनेकर के नखरे देखने के बाद अब सोशल मीडिया पर कई यूजर ने अपनी-अपनी राय रख रहे हैं। एक ने लिखा, 'एक बार किसान से भी जाकर पूछो गर्मी के बारे में।' दूसरे ने कह, 'तो कुछ हल्का और कंफर्टेबल पहनना चाहिए था। इसके अलावा लोगों ने एक्ट्रेस को ट्रोल भी किया है। एक ने लिखा- थोड़ी गर्मी सहें कर लेनी चाइये मैडम आप लोगों को पता तो चले मजदूर कैसे काम करते है।

    इन फिल्मों में आएंगी नजर

    भूमि के वर्कफ्रंट की अगर बात करें तो उन्हें हाल ही में लेखक-निर्देशक शशांक खेतान की 'गोविंदा नाम मेरा' में विक्की कौशल के साथ नजर आई थी। फिलहाल वह अपनी अपकमिंग फिल्म  'अफवाह'  के रिलीज का इंतजार कर रही हैं।  ये 5 मई को सिनेमाघर में रिलीज हो जाएगी। इसके अलावा वह 'भक्षक' द लेडी किलर' और 'मेरी पत्नी का रीमेक' में दिखाई देंगी।

    खबरें और भी