Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'बाजीराव सिंघम' का हुआ ट्रांसफर, Singham Again में बने J&K के पुलिस ऑफिसर?

    Updated: Fri, 24 May 2024 01:02 PM (IST)

    निर्देशक रोहित शेट्टी की Singham Again को लेकर अभिनेता अजय देवगन का नाम लंबे समय से चर्चा में बना हुआ है। हाल ही में फिल्म की शूटिंग के दौरान की कुछ त ...और पढ़ें

    सिंघम अगेन से अजय देवगन का लेटेस्ट लुक आउट (Photo Credit-Instagram)
    सिंघम अगेन से अजय देवगन का लेटेस्ट लुक आउट (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. सिंघम अगेन में होगा अजय देवगन का दमदार अंदाज
    2. इस राज्य के बने पुलिस ऑफिसर
    3. इस साल रिलीज हो सकती है सिंघम अगेन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिंघम फिल्म फ्रेंचाइजी का कारवां आगे की तरफ बढ़ चला है। आने वाले समय में सिंघम अगेन (Singham Again) यानी इस फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। लंबे वक्त से अजय देवगन (Ajay Devgn) का नाम इस मूवी को लेकर चर्चा में बना हुआ है। 

    बाजीराव सिंघम के अवतार में अजय की वापसी के लिए फैंस बेताब हैं। इस बीच सिंघम अगेन से अभिनेता का लेटेस्ट लुक सामने आया है। जिसे निर्देशक रोहित शेट्टी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है और बताया है कि इस बार अजय कौन से राज्य के पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाएंगे। 

    सामने आया अजय देवगन का लेटेस्ट लुक

    शुक्रवार को रोहित शेट्टी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर अजय देवगन के सिंघम अगेन के लुक का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें अजय पुलिस की वर्दी में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है- बाजीराव सिंघम, जम्मू और कश्मीर पुलिस के एसएसपी (SOG) स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप। 

    ये भी पढ़ें- रोहित शेट्टी की इस मूवी का हिस्सा बनना चाहते हैं शरमन जोशी, क्या 'सिंघम अगेन' डायरेक्टर करेंगे मुराद पूरी?

    रोहित के इस पोस्ट से ये साफ होता का अजय इस बार सिंघम अगेन में जम्मू और कश्मीर के पुलिस अधिकारी की कमान संभालेंगे। इससे पहले वह सिंघम पार्ट वन में वह महाराष्ट्र पुलिस और दूसरे भाग में गोवा पुलिस के ऑफिसर बन चुके हैं। 

    खबरें और भी

    ऐसे में अब सिंघम अगेन में उनका अंदाज और किरदार काफी अलग होने वाला है। हाल ही में इस मूवी की शूटिंग की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक हुई थीं, जिनमें अजय अभिनेता जैकी श्रॉफ संग कश्मीर में सूट करते हुए नजर आए थे। 

    मल्टी स्टारर फिल्म है सिंघम अगेन

    अजय देवगन के अलावा सिंघम अगेन में अन्य बॉलीवुड फिल्म कलाकार मौजूद हैं। जिनमें टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर, रणवीर सिंह, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण और अक्षय कुमार जैसे स्टार्स शामिल हैं। खास बात ये है कि अर्जुन इस फिल्म में विलेन का किरदार निभा रहे हैं। बता दें कि सिंघम अगेन की रिलीज डेट अभी तक रिवील नहीं की गई है। 

    ये भी पढ़ें- Bhool Bhulaiyaa 3 vs Singham Again: दिवाली पर होगा घमासान, आपस में भिड़ेंगी अजय देवगन-कार्तिक आर्यन की फिल्में?