विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rakhi Sawant-Adil Khan Marriage: 'राखी सावंत को कबूल करना पड़ा इस्लाम' आदिल खान संग शादी पर बोलीं तसलीमा नसरीन

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Fri, 13 Jan 2023 03:04 PM (IST)

Rakhi Sawant-Adil Khan Marriage राखी सावंत और आदिल खान की शादी का जब से खुलासा हुआ है तब से मनोरंजन ...और पढ़ें

File Photo of Rakhi Sawant, Adil Khan and Taslima Nasreen
File Photo of Rakhi Sawant, Adil Khan and Taslima Nasreen

नई दिल्ली, जेएनएन। कंट्रोवर्सी क्वीन कही जाने वालीं राखी सावंत ने हाल ही में अपने सभी फैंस को चौंका दिया, जब उन्होंने आदिल खान से सीक्रेट वेडिंग का खुलासा किया। राखी सावंत के लवर्स के लिए उनकी शादी की खबर किसी शॉक से कम नहीं है। इससे भी बड़ा झटका उनके चाहने वालों को इस बात से लगा है कि राखी ने मुस्लिम से शादी के बाद अपना नाम भी बदल लिया। सोशल मीडिया पर इस बात की चर्चा है कि राखी ने इस्लाम धर्म कबूल कर लिया है। उन्होंने अपना नाम बदलकर फातिमा कर लिया है। आदिल खान से शादी करने पर जहां कुछ लोगों ने राखी को बधाई दी, तो वहीं कुछ ने उनकी आलोचना की है। वहीं, बांग्लादेश की जानी मानी लेखिका तसलीमा नसरीन ने राखी और आदिल की शादी पर टिप्पणी की है।

राखी सावंत ने आदिल खान से अपनी शादी को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार किया है। वहीं, आदिल खान ने इस शादी को लेकर आधिकारिक तौर पर टिप्पणी नहीं की है। इस बीच राखी सावंत के इस्लाम धर्म को कबूल करने पर जानी मानी लेखिका तसलीमा नसरीन ने एक ट्वीट किया।

'राखी सावंत को कबूल करना पड़ा इस्लाम'

तसलीमा नसरीन ने कहा, 'राखी सावंत को भी इस्लाम धर्म कबूल करना पड़ा क्योंकि उन्होंने उस व्यक्ति से शादी की जो मुस्लिम है। बाकी धर्मों की तरह इस्लाम को भी विकसित होने की जरूरत है और गैर-मुस्लम व मुस्लिम्स के बीच शादियों को स्वीकार करने की भी जरूरत है।'

नाम बदलने पर आदिल ने कही ये बात

राखी सावंत ने अपनी शादी से जुड़ी तमाम अपडेट्स को इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। इन अपडेट्स में राखी ने एक ऐसा वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें आदिल खान ने कहा कि वह 10 दिन बाद अपनी शादी पर बात करेंगे। फिलहाल उनकी शादी हुई है या नहीं, इस पर किसी भी कमेंट करने से उन्होंने इंकार कर दिया।

View this post on Instagram

A post shared by Waahiid Ali Khan (@waahiidalikhan)

पहले ही हो चुकी थी शादी

राखी सावंत ने आदिल संग मैरिज की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में बताया गया है कि राखी और आदिल ने जुलाई में कोर्ट मैरिज की थी।

उधर, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जुलाई में की गई शादी का खुलासा अभी करने पर राखी ने कहा कि आदिल के कहने पर उन्होंने अपनी शादी को छिपा कर रखा था।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: फिनाले से पहले ही चमकी इस कंटेस्टेंट की किस्मत, एकता कपूर के प्रोजेक्ट में किया गया साइन?

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16 Finalist: टॉप 3 फिनालिस्ट होंगे यह कंटेस्टेंट! सिमी गरेवाल ने बातों ही बातों में किया खुलासा