Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट जिसने Akshay Kumar संग किया डेब्यू, अब दो जोड़ी कपड़ो में गुजार रहीं जिंदगी

    Updated: Wed, 15 Jan 2025 07:16 AM (GMT+05:30)

    ग्लैमर वर्ल्ड कई लोगों को आकर्षित करता है। जो लोग इसमें नहीं हैं वह यहां आने के सपने देखते हैं। इस चकाचौंध भरी जिंदगी को कई लोग जीना पसंद करते हैं। ले ...और पढ़ें

    कौन हैं बरखा मदान जो बॉलीवुड छोड़कर बनी नन (Photo: Instagram)
    कौन हैं बरखा मदान जो बॉलीवुड छोड़कर बनी नन (Photo: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आपने कई दफे ये बात सुनी होगी कि कई बॉलीवुड कलाकारों ने आध्यात्म की तलाश में इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला किया। इसमें कोई नई बात भी नहीं है क्योंकि बीते दिनों इंडस्ट्री से जायरा वसीम और सना खान जैसे कलाकारों ने अचानक से इस तरह की घोषणा कर सभी को चौंका दिया था। कई दशक पहले विनोद खन्ना ने भी ऐसा ही किया था,हालांकि इसके बाद उन्होंने बड़े पर्दे पर वापसी भी की थी।

    साल 1996 में किया था डेब्यू

    लेकिन आज हम आपको जिस एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं उसने इंडस्ट्री में आकर बड़े-बड़े एक्टर्स के साथ काम किया लेकिन साल 2012 में संन्यांस लेने के बाद बौद्ध भिक्षु बन गईं और बड़े पर्दे को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। हम बात कर रहे हैं बरखा मदान की जिन्होंने साल 1996 में अक्षय कुमार, रवीना टंडन और रेखा स्टारर फिल्म खिलाड़ियों का खिलाड़ी से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की।

    उन्होंने इस फिल्म को लेकर खूब सुर्खियां बटोरीं। उनका फिल्मी करियर भी अच्छा खास चल रहा था और कई बड़ी फिल्मों के ऑफर भी मिल रहे थे लेकिन सब कुछ छोड़कर उन्होंने नन बनने का फैसला किया।

    बरखा ने राम गोपाल वर्मा की फिल्म में किया काम

    इसके बाद वो साल 2003 में राम गोपाल वर्मा की सुपरनेचुरल थ्रिलर 'भूत' में नजर आईं। इस फिल्म ने उन्हें एक खास पहचान दी। फिल्म में उन्होंने मंजीत खोसला नाम के भूत की भूमिका निभाई थी। फिल्म में मौजूद अजय देवगन, उर्मीला मातोंडकर, नाना पाटेकर, रेखा, फरदीन खान और तनुजा जैसे शानदार कलाकारों के बीच बरखा अपनी परफॉर्मेंस से ऑडियंस पर एक छाप छोड़ने में कामयाब रहीं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Barkha Madan (@barkhamadan17)

    कौन है बरखा मदान?

    बरखा मदान का जन्म एक पंजाबी परिवार हुआ था। उन्होंने मॉडलिंग से करियर की शुरुआत की थी। साल 1994 में उन्होंने मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लिया था। इस कॉम्पटीशन में उनके साथ सुष्मिता सेन और ऐश्वर्या भी थीं। तीनों के बीच कड़ी टक्कर थी। बरखा मदान मिस इंडिया तो नहीं बन पाईं, पर तब वह मिस टूरिजम इंटरनेशनल की रनर-अप रही थीं।

    खबरें और भी

    दलाई लामा को फॉलो करती हैं बरखा

    बता दें कि बरखा लंबे समय से दलाई लामा की फॉलोअर थीं। इसी के बाद उन्होंने बौद्ध धर्म अपनाने का मन बना लिया। उन्हें अब'ग्याल्टेन सैमटेन' के नाम से जाना जाता है। वह अब पहाड़ के मठों में रहती हैं और कभी-कभी इंस्टाग्राम पर अपनी आध्यात्मिक यात्रा की झलकियां शेयर किया करती हैं।

    Photo Credit- Instagram 

    अपनी स्प्रीचुअल जर्नी पर बात करते हुए बरखा ने डेक्कन क्रॉनिकल को जिए एक इंटरव्यू में कहा था,"मेरा जीवन सरल हो गया है। मुझे तैयार होने में 10 मिनट से अधिक नहीं लगता है। मेरा सारा सामान एक ही सूटकेस में समा जाता है। मेरे पास केवल दो रोब्स,एक जोड़ी फ्लिप-फ्लॉप, बौद्ध ग्रंथों तक पहुंचने के लिए एक लैपटॉप है और एक सेलफोन है। मैं बहुत स्वतंत्र महसूस करती हूं।"