Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bastar The Naxal Story Trailer: IPS बन नक्सलियों से लड़ रहीं अदा शर्मा, दिल दहला देगा 'बस्तर' का खतरनाक ट्रेलर

    Updated: Tue, 05 Mar 2024 02:36 PM (GMT+05:30)

    द केरल स्टोरी के बाद एक बार फिर Adah Sharma सच्ची कहानी के साथ पर्दे पर आग लगाने जा रही हैं। सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी फिल्म बस्तर द नक्सल स्टो ...और पढ़ें

    बस्तर द नक्सल स्टोरी का ट्रेलर हुआ रिलीज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    बस्तर द नक्सल स्टोरी का ट्रेलर हुआ रिलीज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. बस्तर का दिल दहला देने वाला ट्रेलर आउट
    2. अदा शर्मा ने आईपीएस बन नक्सलियों से लड़ीं
    3. खून-खराबे से भरा है अदा शर्मा की फिल्म का ट्रेलर

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bastar The Naxal Story Trailer OUT: सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी द केरल स्टोरी ने पिछले साल खूब धमाल मचाया था। अदा शर्मा ने अपने किरदार से खूब वाहवाही लूटी थी। अब एक बार फिर एक नई धमाकेदार कहानी के साथ लौट रही हैं। इस बार वह नक्सलियों को सबक सिखाएंगी।

    अदा शर्मा की आगामी फिल्म बस्तर: द नक्सल स्टोरी (Bastar: The Naxal Story) का निर्माण द केरल स्टोरी के मेकर्स यानी विपुल अमृतलाल शाह ने किया है। यह सुदीप्तो सेन (Sudipto Sen) के निर्देशन में बनी है। टीजर के बाद फिल्म का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज हुआ है, जो आपकी रूह कंपा देगा।

    खून-खराबे से भरा बस्तर का ट्रेलर

    बस्तर के ट्रेलर की शुरुआत नक्सलियों के आतंक से होती है। बैकग्राउंड में कहा गया है ISIS और बोको हरम के बाद माविस्ट कम्युनिटी को दुनिया का तीसरे सबसे खतरनाक आतंकवादी संगठन है। फिर बेरहमी से जवानों को मार गिराया जाता है और एक नक्सली बड़े गौरव के साथ कहता है कि उसने कैसे 76 जवानों को मौत के घाट उतार दिया। भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाने पर गांव वालों का हाथ काट दिया गया।

    यह भी पढ़ें- Bastar-The Naxal Story Teaser: नक्सलियों से जवानों की मौत का बदला लेने आ रहीं Adah Sharma, 'बस्तर' का टीजर OUT

    अदा शर्मा नक्सलियों से करेंगी मुकाबला

    फिर होती है अदा शर्मा की एंट्री। वह फिल्म में जांबाज IPS ऑफिसर नीरजा की भूमिका निभा रही हैं, जो नक्सलियों का खात्मा करने के लिए अकेले लड़ाई लड़ती है। कहानी सच्ची घटना पर आधारित है। नीरजा के किरदार में अदा शर्मा छा गई हैं। उन्होंने उम्दा तरीके से अपना रोल निभाया है। ट्रेलर में खून-खराबे की कमी नहीं है। एक-एक सीन रोंगटे खड़े कर देने के लिए काफी है।

    खबरें और भी

    फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों से भरपूर प्यार मिल रहा है। हर कोई अदा शर्मा की तारीफ कर रहा है। विपुल अमृतलाल निर्मित फिल्म 15 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन सुदीप्तो सेन ने किया है। 

    यह भी पढ़ें- बढ़ाई गई Vipul Shah की सुरक्षा, Bastar की अनाउंसमेंट के बाद मिल रही थी जान से मारने की धमकियां