Batwara 1947 Teaser: इतिहास दोहराने को तैयार Sunny Deol, इस दिन रिलीज होगा 'बंटवारा 1947' का टीजर?
सनी देओल स्टारर फिल्म बटवारा 1947 के टीजर को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आ रहा है। ...और पढ़ें

सनी देओल की अगली फिल्म बटवारा 1947 (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
बटवारा 1947 फिल्म को लेकर आया अपडेट
सनी देओल की अगली फिल्म है बटवारा 1947
टीजर रिलीज डेट को लेकर आया अपडेट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) का नाम अपकमिंग फिल्म बटवारा 1947 (लाहौर 1947) को लेकर चर्चा में बना हुआ है। आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनने वाली ये मूवी एक हिस्टोरिकल ड्रामा है, जिसका निर्देशन दिग्गज फिल्ममेकर राजकुमार संतोषी कर रहे हैं।
संतोषी के साथ में सनी इस फिल्म के जरिए सालों बाद वापसी करने जा रहे हैं। इस बीच बटवारा 1947 के टीजर को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आ रहा है, जिसमें बताया जा रहा है कि बटवारा 1947 (Batwara 1947) की पहली झलक कब देखने को मिलेगी।
कब रिलीज होगा बटवारा 1947 का टीजर
सनी देओल और आमिर खान की बटवारा 1947 इस साल की सबसे बड़ी रिलीज मानी जा रही है। करीब 3 साल पहले बटवारा 1947 की घोषणा हुई थी और अब ये मूवी बहुत जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इससे पहले बटवारा 1947 के टीजर को लेकर अहम जानकारी सामने आ रही है।
यह भी पढ़ें- Sunny Deol की दहाड़ से खौफ खा गए कार्तिक आर्यन, आगे खिसका दी Naagzilla की रिलीज डेट

दरअसल पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार 15 जून 2026 को बटवारा 1947 का पहला टीजर रिलीज किया जाएगा। पहले इस मूवी का नाम लाहौर 1947 (Lahore 1947) था, जिसे अब बदलकर बटवारा 1947 कर दिया गया है। ऐसे में जो फैंस सनी देओल की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, उनके लिए ये एक अच्छी खबर है। हालांकि, अभी मेकर्स की तरफ से इस मामले की आधिकारिक पुष्टि का एलान किया जाना बाकी है।
खबरें और भी
-1780304342415.jpg)
बात की जाए बटवारा 1947 की कास्ट की तरफ तो सनी देओल के अलावा आपको इस मूवी में प्रीति जिंटा, अली फजल और आमिर खान जैसे कई कलाकार अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। गौर करें इसकी कहानी की तरफ तो ये आजादी के दौर में भारत और पाकिस्तान के विभाजन पर आधारित होगी।
कब रिलीज होगी बटवारा 1947
गौर करें बटवारा 1947 की रिलीज डेट की तरफ तो अभी मेकर्स की तरफ से इसकी रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन कथितौर पर सनी देओल की ये मोस्ट अवेटेड मूवी इस साल स्वतंत्रता दिवस से अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज की जा सकती है, जिसकी तारीख 14 अगस्त 2026 हो सकती है।