Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'बवाल' में नजर आने वाली Janhvi Kapoor ने अब मां श्रीदेवी के निधन पर की बात, कहा- मेरी सबसे बड़ी लड़ाई

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Fri, 14 Jul 2023 09:17 PM (IST)

    Janhvi Kapoor On Sridevi Death फिल्म एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अब फिल्म बवाल का जमकर प्रमोशन कर रही है। इस बीच उन्होंने अपनी दिवंगत मां श्रीदेवी को भी याद ...और पढ़ें

    Janhvi Kapoor On Sridevi Death, Janhvi Kapoor news, Sridevi news (Photo credit: Janhvi Kapoor Instagram)
    Janhvi Kapoor On Sridevi Death, Janhvi Kapoor news, Sridevi news (Photo credit: Janhvi Kapoor Instagram)

    नई दिल्ली, जेएनएन। Janhvi Kapoor On Sridevi Death: फिल्म बवाल में जाह्नवी कपूर और वरुण धवन नजर आने वाले हैं। हाल ही में, इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया है। वहीं, इसके गाने भी रिलीज किए जा रहे हैं। इस बीच, जाह्नवी कपूर और वरुण धवन अपनी आगामी फिल्म का प्रचार भी कर रहे हैं। अब एक्ट्रेस ने पिंकविला को एक इंटरव्यू दिया है। इसमें उन्होंने अपनी मां श्रीदेवी के बारे में भी बात की है। गौरतलब है कि श्रीदेवी का निधन 2018 में हो गया था। 

    जाह्नवी कपूर ने दिवंगत मां श्रीदेवी को याद करते हुए क्या कहा है?

    जाह्नवी कपूर ने दिवंगत मां को याद करते हुए कहा है कि उनकी मां के निधन से वह काफी दुखी है और यह उनके जीवन की अब तक की सबसे बड़ी लड़ाई है। उन्होंने फिल्म धड़क से डेब्यू भी किया था। इस फिल्म में उनके अलावा ईशान खट्टर की भी अहम भूमिका थी। इस फिल्म की रिलीज से पहले ही श्रीदेवी का निधन हो गया था। इस बीच, जाह्नवी कपूर ने कई फिल्मों में काम किया है। इनमें मिली और गुड लक जेरी जैसी फिल्में शामिल है।

    जाह्नवी कपूर श्रीदेवी के जाने के बाद दुख से कैसे उबरी है?

    जाह्नवी कपूर ने कहा है कि वह अभी भी मां श्रीदेवी का मिस करती है और उनके जीवन में मां की कमी अभी भी खलती है। इस बारे में बताते हुए उन्होंने कहा है,

    "जब मां गई, तब मैं धड़क की शूटिंग कर रही थी। उनका जाना मेरे लिए काफी चुनौतीपूर्ण था। मैं किसी तरह काम करती रही थी। मुझे इससे निपटने में बहुत समय लगा। यह मेरे जीवन की सबसे बड़ी लड़ाई है।"

    श्रीदेवी के निधन की पुण्यतिथि पर जाह्नवी कपूर ने मां के लिए एक भावुक नोट भी लिखा था। इसके अलावा, उन्होंने एक तस्वीर भी शेयर की थी।

    कौन थी श्रीदेवी?

    श्रीदेवी अपने जमाने की फेमस एक्ट्रेस थी। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया था। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा व्यवसाय करती थी। उन्होंने चांदनी, मिस्टर इंडिया, जुदाई और सदमा जैसी फिल्मों में काम किया था। उनकी आखिरी फिल्म मॉम थी जो कि उनकी 300वीं फिल्म थी। इस फिल्म में किए गए अभिनय के लिए उन्हें मरणोपरांत राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

    खबरें और भी