Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bawaal के ट्रेलर को देख उलझन में टि्वटर यूजर्स, पूछा- दोनों की लड़ाई के बीच हिटलर कहां से आया

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sun, 09 Jul 2023 08:33 PM (IST)

    Bawaal Trailer Twitter Reaction फिल्म बवाल को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। इस फिल्म के कई पोस्टर और टीजर भी जारी किये गये है। इस बीच ट्रेलर को देखकर क ...और पढ़ें

    Bawaal Trailer Twitter Reaction, Bawaal Trailer news
    Bawaal Trailer Twitter Reaction, Bawaal Trailer news

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bawaal Trailer Twitter Reaction: वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की फिल्म बवाल का ट्रेलर हाल ही में लांच किया गया है। हालांकि, ट्रेलर को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स कंफ्यूज हो गए हैं और मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। ट्रेलर को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स में बवाल मच गया है। उनके मन में कई प्रश्न खड़े हो गए है, जिसे वे सोशल मीडिया पर पूछ रहे है।

    बवाल फिल्म कहां देख सकते है?

    बवाल एक कॉमेडी व रोमांटिक फिल्म है। इसका निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। यह 21 जुलाई को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। फिल्म के ट्रेलर को देखकर कई लोग असमंजस में पड़ गए हैं। वे सोच रहे हैं कि इसका वर्ल्ड वॉर 2 से क्या लेना-देना है। इस बीच ट्रेलर रविवार को जारी किया गया है। 

    बवाल के ट्रेलर में एडोल्फ हिटलर और वर्ल्ड वॉर 2 का क्या लेना-देना?

    बवाल के ट्रेलर में दो चीजें प्रमुखता से उभरकर सामने आती है। एक तो एडोल्फ हिटलर और दूसरा वर्ल्ड वॉर 2। इस बीच ट्रेलर में वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की कहानी भी बताई गई है कि कैसे दोनों के बीच कुछ भी समान नहीं है। इसके बावजूद दोनों एक-दूसरे के साथ शादी करने का निर्णय लेते हैं। इसके बाद कहानी बदल जाती है। वरुण जाह्नवी को यूरोप घुमाने ले जाते हैं। इसके बाद, दोनों वर्ल्ड वॉर 2 जहां लड़ी गई थी, वह उन जगहों पर भी जाते हैं।

    बवाल के ट्रेलर को लेकर लोगों की क्या प्रतिक्रिया है?

    बवाल के ट्रेलर पर कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा है,

    "मैंने अभी बवाल का ट्रेलर देखा। मुझे समझ में नहीं आता कि भारतीयों का हिटलर से क्या ऑब्सेशन है। इसका क्या मतलब है कि हम सब थोड़े हिटलर जैसे ही हैं। जबकि, उसने पूरे समुदाय को समाप्त करने का प्रयास किया था।"

    एक ने लिखा है, "यह बवाल का कैसा बकवास ट्रेलर है।" एक ने लिखा है,

    "लव स्टोरी में हिटलर का एंगल कहां से आया?"

    नितेश तिवारी ने बवाल का बचाव करते हुए क्या कहा है?

    इस फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी ने फिल्म का बचाव करते हुए कहा है,

    "अच्छी प्रेम कहानी को समझने की आवश्यकता होती है और वह अपना माध्यम खोज लेती है। यह एक भारतीय है लेकिन पूरे विश्व के लोगों को पसंद आएगी।"

    खबरें और भी