यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
प्रेम चोपड़ा से लेकर रंजीत तक इन विलेन्स की बेटियां हैं बेहद खूबसूरत, बॉलीवुड में आ जाए तो ढाह दे कहर
Beautiful daughters of Bollywood villains बॉलीवुड में कई ऐसे एक्टर रहे हैं जिन्होंने हीरो नहीं ब्लकि विलेन बनकर खूब नाम कमाया। इनमें रंजीत प्रेम चोपड़ ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन।(Beautiful Daughters of Bollywood Villains) बॉलीवुड में विलेन की बात करते ही प्रेम चोपड़ा, रंतीज, शक्ति कपूर और अमजद खान जैसे एक्टर्स याद आने लगते हैं। इन्होंने फिल्मों में इतने खूंखार किरदार निभाए हैं कि लोग रील क्या रियल लाइफ में भी इन्हें विलेन के ही रुप में पहचानने लगें। फिल्मों के अलावा लोगों को इनके पर्सनल लाइफ में भी काफी दिलचस्पी रही है। इनमें से कई विलेन्स की बेटियां इतनी खूबसूरत हैं कि देखने वाला भी हैरान रह जाता है। आज कुछ ऐसे ही विलेन्स के बारे में बात करेंगे।
मोहनीश बहल
मोहनीश बहल ने 1992 में एकता सोहनी संग शादी की थी और उनकी दो बेटियां है, जिनके नाम प्रनूतन बहल और कृषा बहल हैं।
View this post on Instagram
प्रनूतन, सलमान खान की फिल्म नोटबुक के साथ बॉलीवुड में डेब्यू भी कर चुकी हैं। हालांकि, फिल्म फ्लॉप रही थी।
View this post on Instagram
रंजीत
रंजीत बीते दौर के जाने-माने विलेन रहे हैं। उन्होंने कई फिल्मों में अपनी छाप छोड़ी। रंजीत के दो बच्चे है, एक बेटा जीवा बेदी और बेटी दिव्यांका बेदी। दिव्यांका फिल्मों में तो काम नहीं करती, लेकिन खूबसूरती में किसी हीरोइन से कम नहीं हैं।
View this post on Instagram
शक्ति कपूर
शक्ति कपूर बॉलीवुड के क्राइम मास्टर गोगो कहलाते हैं। उन्होंने बॉलीवुड में कई शानदार फिल्में की हैं। शक्ति कपूर ने 1982 में शिवांगी कोल्हापुरी से शादी की थी और उनके दो बच्चे हैं। बेटे का नाम सिद्धांत कपूर और बेटी श्रद्धा कपूर से तो पूरा देश ही वाकिफ। श्रद्धा बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं।
View this post on Instagram
अमजद खान
फिल्म शोले में गब्बर का किरदार निभाने वाले अमजद खान के फैंस हर जेनेरेशन में देखने को मिल जाते हैं। अमजद खान ने शैला खान से शादी की थी और उनके तीन बच्चे हैं। दो बेटे सीमाब खान, शदाब खान हैं और एक बेटी अहलम खान हैं। अहलम खान देखने में बेहद सुंदर हैं। वे भले ही फिल्मों में एक्टिव नहीं हैं, लेकिन एक फेमस थिएटर आर्टिस्ट हैं। उन्होंने साल 2011 में थिएटर अभिनेता जफर कराचीवाला से शादी की और उनका एक बेटा मिहैल भी है।
खबरें और भी
प्रेम चोपड़ा
70 से 80 के दशक में प्रेम चोपड़ा हिंदी फिल्मों के पॉप्यूलर विलेन रहे हैं। अभनेता का डायलॉग प्रेम चोपड़ा नाम हैं मेरा आज तक एक कल्ट है। प्रेम चोपड़ा की तीन बेटियां हैं, रकिता चोपड़ा, पुनीता चोपड़ा और प्रेरणा चोपड़ा। तीनों ही खूबसूरत नैन- नक्श वाली हैं। रकिता ने डिजाइनर राहुल नंदा से तो पुनीता ने अभिनेता विकास भल्ला से शादी की है।
View this post on Instagram
तीसरी बेटी ने प्रेरणा ने अभिनेता शरमन जोशी से शादी की है।
View this post on Instagram