Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Salman Khan Eid Box Office: किसी का भाई, किसी की जान हुई रिलीज, भाईजान तोड़ पाएंगे पुराने रिकॉर्ड?

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Fri, 21 Apr 2023 10:23 AM (IST)

    Salman Khan Eid Box Office सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान ईद के खास मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। सलमान खान के लिए ईद हमेशा खास ...और पढ़ें

    Before Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Salman Khan Films Box Office Collection on Eid/Instagram/imdb/jagran
    Before Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Salman Khan Films Box Office Collection on Eid/Instagram/imdb/jagran

    नई दिल्ली, जेएनएन। Salman Khan Eid Box Office Release: सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई, किसी की जान आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ईद के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म की शुरुआत अच्छी रही है। 

    सलमान खान प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म में उनके और पूजा हेगड़े के अलावा कई और नए चेहरे भी नजर आए। खास बात ये है कि सुदीप किच्चा को 'दबंग' 3 में कास्ट करने के बाद एक बार फिर से उन्हें साउथ इंडस्ट्री के एक्टर्स का साथ मिला है।

    वैसे तो सलमान खान ईद पर जब भी आते हैं, तो कुछ बड़ा धमाका ही होता है और फैंस खुशी से झूम उठते हैं। हालांकि, उनकी पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर वो जादू नहीं चला पाई, जिसकी उनके फैंस को उम्मीद थी।

    अब किसी का भाई, किसी की जान क्या कमाल करेगी ये तो ओपनिंग के साथ पता चल ही जाएगा, लेकिन चलिए इससे पहले उनकी ईद रिलीज फिल्मों के कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।

    वांटेड(2009)

    सलमान खान का फिल्में ईद पर रिलीज करने का सिलसिला साल 2009 में प्रभुदेवा की फिल्म 'वांटेड' से शुरू हुआ था। इस मूवी में सलमान ने खुफिया पुलिस अधिकारी का किरदार निभाया था। फिल्म में वह ताबड़तोड़ एक्शन करते हुए नजर आए थे।

    18 सितंबर 2009 में ईद - उल - फितर के मौके पर फिल्म सिनेमाघरों में लगी थी। इससे पहले सलमान खान कई सालों से कोई बड़ी हिट नहीं दे पाए थे। 'हेलो', गॉड तुस्सी ग्रेट हो', युवराज सहित कई फिल्में उनकी बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी। दबंग खान की फिल्म वांटेड ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 93.23 करोड़ का बिजनेस किया था।

    खबरें और भी

    दबंग (2010)

    सलमान खान ने भले ही अपनी शुरुआत 'मैंने प्यार किया' से रोमांटिक हीरो के तौर पर की हो, लेकिन उन्हें एक्शन अवतार में लोगों ने काफी पसंद किया है। इस फिल्म में सलमान खान एक बार फिर दबंग पुलिस के किरदार में दिखे।

    उनके देसी बोलचाल और एक्शन अवतार को फैंस ने काफी पसंद किया था। सोनाक्षी सिन्हा ने इस फिल्म से डेब्यू किया था। बॉक्स ऑफिस पर भाईजान की इस फिल्म ने 221.14 करोड़ की कमाई की थी।

    बॉडीगार्ड (2011)

    सलमान खान की फिल्म बॉडीगार्ड ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा बिजनेस किया था। ये फिल्म भी ईद के मौके पर ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में सलमान और करीना की जोड़ी ने खोब धमाल किया था।

    फिल्म की कहानी एक बिजनेसमैन की थी, जो अपनी बेटी की सेफ्टी के लिए एक बॉडीगार्ड हायर करता है। इस फिल्म के गाने भी लोगों को खूब पसंद आए थे और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर उस समय पर 234 करोड़ के आसपास का बिजनेस किया था।

    एक था टाइगर(2012)

    यशराज बैनर तले बनी 'स्पाई' थ्रिलर फिल्म 'एक था टाइगर' में सलमान खान और कटरीना कैफ की जोड़ी सालों बाद लोगों को देखने को मिली थी। ये फिल्म ईद के मौके पर रिलीज हुई थी। सलमान खान जब-जब दमदार एक्शन के साथ आए हैं, उन्होंने ऑडियंस का दिल जीत लिया है।

    इस फिल्म में भी उनके एक्शन अवतार को देख फैंस काफी इम्प्रेस हुए। ईद रिलीज इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े। एक था टाइगर का इंडियन बॉक्स ऑफिस पर टोटल कलेक्शन 335 करोड़ के आसपास हुआ था।

    बजरंगी भाईजान(2015)

    सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त बिजनेस किया था। इस फिल्म में सलमान खान के साथ करीना कपूर, हर्षाली मल्होत्रा और नवाजुद्दीन सिद्दीकी अहम् भूमिका में थे। ये फिल्म 2015 में ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

    एक पाकिस्तानी बच्ची कैसे हिंदुस्तान में खो जाती है और कैसे सलमान उसे उसके देश लेकर जाते हैं, ये पूरी कहानी बयां करती है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस दुनियाभर में लगभग 915 करोड़ की कमाई की थी।

    सुल्तान (2016)

    सुल्तान के लिए सलमान खान ने कितनी मेहनत की थी, ये स्क्रीन पर साफ दर्शकों को देखने को मिला। ईद पर रिलीज ये फिल्म फैंस के लिए परफेक्ट ईदी थी। मूवी में सलमान खान और अनुष्का शर्मा दोनों ने रेसलर की भूमिका निभाई थी।

    फिल्म में सलमान शर्टलेस तो हुए ही, लेकिन देसी भाषा और देसी अवतार में उनके शानदार अभिनय ने लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। इस फिल्म ने टोटल 623.33 करोड़ का बिजनेस किया था।

    ट्यूबलाइट(2017)

    एक के बाद एक एक्शन फिल्म देने वाले सलमान खान ने ट्यूबलाइट में कुछ अलग करने की कोशिश की। फिल्म में वह एक ऐसे मंदबुद्धि लड़के के किरदार में नजर आए थे। सलमान खान का अलग अंदाज लोगों को बिल्कुल नहीं भाया। इस फिल्म को समीक्षकों का खराब रिव्यू मिला।

    हालांकि, महंगे बजट की ये फिल्म सलमान खान के नाम पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई, लेकिन ईद पर रिलीज उनकी इस फिल्म को करियर की फ्लॉप फिल्मों में गिना जाता है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की भारी असफलता के बाद उन्हें डिस्ट्रीब्यूटर्स को पैसे वापिस करने की नौबत आ गई थी।

    भारत (2019)

    सलमान खान और कटरीना कैफ 'एक था टाइगर' और 'टाइगर जिंदा है' के बाद भारत में भी नजर आए। उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरफ्लॉप हुई।

    ईद पर सलमान अपने फैंस को ईदी देने से चूक गए। उनकी ये फिल्म ना तो फैंस को पसंद आई और ना ही समीक्षकों को। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ सलमान खान के नाम की वजह से 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया था।

    इसके अलावा भी सलमान 'किक' और 'राधे' जैसी फिल्मों के साथ आए। उनकी कुछ ईद पर रिलीज कुछ फिल्मों ने वर्क किया और कुछ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई। अब देखना ये है कि क्या 'किसी का भाई, किसी की जान' के साथ सलमान खान पठान का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ पाते हैं या नहीं।