Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Boxing पर बनी ये 5 फ़िल्में Box Office पर रही हैं भारी, अब आ रही 'मुक्काबाज़'

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Mon, 11 Dec 2017 06:56 AM (IST)

    हिंदी सिनेमा में बॉक्सिंग के खेल को कई बार किसी ना किसी बहाने पर्दे पर दिखाया जाता रहा है। आइए, नज़र डालते हैं ऐसी 5 फ़िल्मों पर, जिनमें बॉक्सिंग के ख ...और पढ़ें

    Boxing पर बनी ये 5 फ़िल्में Box Office पर रही हैं भारी, अब आ रही 'मुक्काबाज़'
    Boxing पर बनी ये 5 फ़िल्में Box Office पर रही हैं भारी, अब आ रही 'मुक्काबाज़'

    मुंबई। रस्टिक फ़िल्में बनाने के लिए मशहूर अनुराग कश्यप अगर बॉक्सिंग को अपनी फ़िल्म का हिस्सा बनाएंगे तो उसका अंदाज़े-बयां भी जुदा होगा। अब अनुराग बॉक्सिंग पर एक फ़िल्म लेकर आ रहे हैं, जिसका टाइटल मुक्काबाज़ है। फ़िल्म में विनीत कुमार मेल लीड में है, जो स्मॉल टाउन में बॉक्सर बने हैं। मुक्काबाज़ में रवि किशन कोच के किरदार में दिखेंगे, मगर इस फ़िल्म की स्टोरी थोड़ा अलग है। कहानी का नायक मुक्केबाज़ है, मगर फ़िल्म मूल रूप से लव स्टोरी है, जिसमें सियासत की ज़बर्दस्त डोज़ है।

    बहरहाल, हिंदी सिनेमा में बॉक्सिंग के खेल को कई बार किसी ना किसी बहाने पर्दे पर दिखाया जाता रहा है। आइए, नज़र डालते हैं ऐसी 5 फ़िल्मों पर, जिनमें बॉक्सिंग के खेल ने अहम रोल निभाया।

     

    2016 में आयी साला खड़ूस में रियल लाइफ़ बॉक्सर रितिका सिंह ने मुख्य भूमिका निभायी। इस फ़िल्म में आर माधवन उनके कोच के रोल में दिखायी दिये। कहानी एक असफल और खड़ूस बॉक्सर द्वारा एक साधारण लेकिन तुनकमिज़ाज लड़की को चैंपियन बनाने पर आधारित थी। साला खड़ूस को सुधा कोंगड़ा ने डायरेक्ट किया।

    2015 में प्रियंका चोपड़ा बॉक्सर बनकर पर्दे पर उतरीं। उमंग कुमार निर्देशित ये फ़िल्म चैंपियन बॉक्सर मैरी कॉम की बायोपिक फ़िल्म थी। प्रियंका ने मैरी कॉम के किरदार को इतनी वास्तविकता के साथ पर्दे पर जीया कि असली और नक़ली का फ़र्क मिटा दिया।

     

    बॉक्सिंग पर बनी फ़िल्मों में 2007 में आयी अपने भी यादगार मानी जाती है, जिसमें धर्मेंद्र ने रिटायर्ड बॉक्सर का किरदार निभाया था, जबकि बेटे सनी देओल और बॉबी देओल भी लीड रोल्स में थे। बॉक्सिंग के खेल में हुई एक पुरानी हार का बदला लेने के लिए धर्मेंद्र सनी को तैयार करना चाहते हैं, मगर उन्हें बॉक्सिंग में दिलचस्पी नहीं होती। मगर, अंत में सनी पिता के अपमान का बदला लेने के लिए रिंग में उतरते हैं। इस फ़िल्म का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया था।

    खबरें और भी

    1998 में रिलीज़ हुई आमिर ख़ान की फ़िल्म गुलाम वैसे तो एक टपोरी लड़के और अमीर लड़की की प्रेम कहानी थी, मगर बॉक्सिंग फ़िल्म का अहम हिस्सा थी। फ़िल्म के क्लाइमेक्स में शरत सक्सेना से आमिर की बॉक्सिंग फाइट यादगार दृश्यों में शामिल है। विक्रम भट्ट और मुकेश भट्ट ने फ़िल्म का निर्देशन किया, जबकि रानी मुखर्जी फ़ीमेल लीड में थीं। इसी फ़िल्म ने रानी को खंडाला गर्ल के नाम से मशहूर किया।

    1984 में आयी राज एन सिप्पी की फ़िल्म बॉक्सर में मिथुन चक्रवर्ती ने प्रोफेशनल बॉक्सर का रोल प्ले किया था। ये फ़िल्म सिल्वेस्टर स्टेलोन की विश्वविख्यात रॉकी सीरीज़ से प्रभावित थी।