Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वो सुपरस्टार जो पर्दे पर 5 बार बना 'राम' तो 5 बार निभाया 'रावण' का किरदार, अब तक कोई नहीं तोड़ पाया यह रिकॉर्ड

    Updated: Fri, 03 Apr 2026 03:08 PM (IST)

    नितेश तिवारी की 'रामायण' की चर्चा के बीच अब लगातार यह सर्पच हो रहार्दे पर कितने सितारों ने 'श्रीराम' का किरदार अदा किया है। हम आपको एक ऐसे एक्टर के बा ...और पढ़ें

    इस अभिनेता ने 5 बार निभाया राम और रावण का किरदार/ फोटो- Instagram

    इस अभिनेता ने 5 बार निभाया राम और रावण का किरदार/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' इस दिवाली सिनेमाघरों में दस्तक देगी। बीते दिन फिल्म से रणबीर कपूर का 'भगवान राम' का फर्स्ट लुक सामने आया है। इसी बीच, महाकाव्य पर पहले बनी फिल्मों और टीवी सीरियल्स में लोगों की दिलचस्पी फिर से जाग उठी है। लोगों ने इंटरनेट पर यह सर्च करना शुरू कर दिया है कि किस एक्टर ने पर्दे पर कितनी बार श्रीराम का किरदार अदा किया है।

    आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में एक ऐसे दिग्गज अभिनेता के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने पर्दे पर पांच बार राम और पांच बार रावण, दोनों ही किरदारों को निभाकर इतिहास रचा था, जो आज तक कोई तोड़ पाया है। क्योंकि, एक ही स्टार ने कभी भी पर्दे पर इतनी बार राम और रावण का किरदार नहीं निभाया है। 

    तेलुगु सुपरस्टार ने 5 बार निभाया था राम और रावण का किरदार

    हम जिन दिग्गज अभिनेता की बात कर रहे हैं, वह जूनियर एनटीआर (Jr NTR) के दादाजी और 60-70 के दशक के सुपरस्टार नंदामुरी तारक रामाराव (NTR) हैं। एनटीआर ने बतौर एक्टर, डायरेक्टर, राइटर और एडिटर काम किया है। एनटीआर ने अपने फिल्मी करियर में कई पौराणिक फिल्में की हैं। उन्होंने पर्दे पर भगवान राम से लेकर भगवान कृष्ण तक की भूमिका अदा की है।

    यह भी पढ़ें- रणबीर की Ramayana में सीता बनने वाली थीं Alia Bhatt? इस एक वजह से साई पल्लवी के पास गई फिल्म

    उन्होंने अलग-अलग फिल्मों में जहां पर्दे पर 17 बार कृष्ण की भूमिका निभाई, तो वहीं कई बड़ी फिल्मों में वह 'राम' और 'रावण' भी बने। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसी फिल्में भी की हैं, जिनमें उन्होंने एक ही फिल्म के अंदर 'राम' और 'रावण', दोनों के किरदार एक साथ अदा किए हैं।

    खबरें और भी

    ntr play ram and ravan  (1)

    इन फिल्मों में एनटीआर बने राम और रावण

    एनटीआर ने जहां 1963 में रिलीज हुई फिल्म 'लव कुश' में श्रीराम की भूमिका निभाई, तो वहीं 1971 में रिलीज हुई फिल्म 'श्री कृष्ण सत्य' में वह 'राम', 'रावण' और 'श्री कृष्ण' तीनों ही भूमिकाओं में नजर आए थे। इसके अलावा दिग्गज अभिनेता ने 1975 में आई फिल्म 'श्री रामान्जनेय युद्धम' में दोबारा श्रीराम का किरदार अदा किया।

    हालांकि, एनटीआर ने पहली बार रावण का किरदार 1958 में रिलीज हुई फिल्म 'भूकैलास' में अदा किया था। इसके बाद 1961 में उन्होंने एक बार फिर से 'सीता राम कल्याणम' में रावण की शानदार भूमिका निभाई थी।

    raam

    दादा के नक्शेकदम पर चले पोते जूनियर एनटीआर

    आज के समय में एनटीआर के पोते जूनियर एनटीआर भले ही एक एक्शन सुपरस्टार के रूप में जाने जाते हैं, लेकिन बचपन में उन्होंने भी अपने दादाजी के नक्शेकदम पर चलकर अभिनय किया था। जूनियर एनटीआर जब महज 8 साल के थे, तब उन्होंने 1991 में अपने दादा की फिल्म 'ब्रह्मर्षि विश्वामित्र' में 'भरत' की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा उन्होंने साल 1997 में रिलीज हुई निर्देशक गुणशेखर की फिल्म 'रामायणम' में भी काम किया था।

    jr ntr 11

    इस फिल्म का नाम सिनेमा के इतिहास के पन्नों में दर्ज है। इस मूवी में किसी भी बड़े स्टार को कास्ट नहीं किया गया था, बल्कि इसमें 3000 बाल कलाकारों ने काम किया था। इसी अनोखी फिल्म में जूनियर एनटीआर ने 'श्रीराम' का मुख्य किरदार निभाया था।

    यह भी पढ़ें- 'प्लीज ऐसा मत करो...' Ramayana की स्क्रीनिंग यूएस में होने से नाराज थे फैंस, नमित मल्होत्रा ने तुरंत दी सफाई