'बिग बॉस' कंटेस्टेंट की एक गलती ने Shah Rukh Khan को बनाया 'सुपरस्टार', फ्लॉप एक्टर ने रिजेक्ट की थी 'दीवाना'
शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) की पहली फिल्म 'दीवाना' पहले किसी और को ऑफर हुई थी, जिन्होंने इसे ठुकरा दिया था। इस फैसले ने शाह रुख को सुपरस्टार बना दिया और वो हीरो फ्लॉप हो गया।

किसी और को ऑफर हुई थी शाह रुख की डेब्यू फिल्म (फोटो- एक्स)
HighLights
शाह रुख की डेब्यू फिल्म 'दीवाना' पहले अरमान कोहली को ऑफर हुई थी।
अरमान ने फिल्म ठुकराई, जिससे शाह रुख खान को बड़ा ब्रेक मिला।
'दीवाना' से शाह रुख का करियर बुलंदियों पर पहुंचा, अरमान असफल रहे।
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता शाह रुख खान का स्टारडम आज सातवें शिखर पर है। शाह रुख भले ही कम फिल्में करते हों लेकिन उनकी स्टार वैल्यू दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। यहां तक कि इस साल भी शाह रुख सर्वश्रेष्ठ अभिनेताओं के साथ-साथ सबसे अधिक कमाई करने वाले स्टार्स की लिस्ट में शुमार हुए।
हालांकि भले ही इस साल उनकी कमाई में थोड़ी गिरावट ही क्यों ना आई हो, लेकिन क्या आपको पता है कि शाह रुख अपनी जिस पहली फिल्म से स्टार बने, असल में वो फिल्म उनकी किस्मत में नहीं बल्कि किसी और के हिस्से में आने वाली थी। आइए जानते हैं ये किस्सा
किसी दूसरे एक्टर को ऑफर हुई 'दीवाना'
दरअसल शाह रुख (Shahr Rukh Khan) की जिस फिल्म का हम जिक्र कर रहे हैं उस फिल्म का नाम है दीवाना। जी हां, साल 1992 में आई फिल्म 'दीवाना' (Deewana Movie) शाह रुख की पहली और डेब्यू फिल्म थी।
इस फिल्म में शाह रुख अकेले नहीं थे। फिल्म में शाह रुख के साथ उस दौर के सुपरस्टार ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) और नई नवेली दिव्या भारती (Divya Bharti) नजर आईं थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी और शाह रुख का डेब्यू भी हिट रहा, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इस फिल्म के लिए पहली पसंद शाह रुख खान नहीं थे।

दरअसल फिल्म के लिए पहली पसंद बिग बॉस 7 में नजर आए एक्टर अरमान कोहली थे। अरमान कोहली के पिता और फिल्ममेकर राजकुमार कोहली चाहते थे कि उनके बेटे की फिल्म 'विरोधी' पहले रिलीज हो जाए और यही वजह है कि अरमान के हाथ से दीवाना फिल्म निकल गई और बाद में यही फिल्म शाह रुख खान को ऑफर हुई और उनकी ये डेब्यू फिल्म बनी।

पहली फिल्म से हिट हो गए थे शाह रुख
फिल्म दीवाना जब अरमान कोहली (Armaan Kohli) ने रिजेक्ट कर दी तो इस फिल्म से शाह रुख का करियर चमक गया। भले ही फिल्म दीवाना में शाह रुख खान सेकेंड लीड में रहे हों, लेकिन उन्होंने ऋषि कपूर से ज्यादा चर्चा बटोरी। हर कोई शाह रुख की स्क्रीन प्रेजेंस से मंत्रमुग्ध हुआ और सभी को शाह रुख का काम पसंद आया।

इस फिल्म के बाद शाह रुख ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और वो बैक टू बैक फिल्मों में काम करते चले गए। वहीं अरमान कोहली का फिल्मी सफर ज्यादा कुछ खास नहीं रहा। अरमान कोहली ने पिता राजकुमार कोहली की कई फिल्मों में काम किया। हालांकि अरमान की एक भी सोलो हिट फिल्म नहीं रही। हां, उनकी मल्टीस्टारर कुछ फिल्में पर्दे पर जरूर चलीं।
अरमान कोहली फिलहाल पर्दे से दूर हैं। उन्होंने 'बिग बॉस 7' (Bigg Boss 7) में भाग लिया था। इस शो के जरिए अरमान कोहली खूब विवादों में भी रहे। उनके और तनीषा मुखर्जी के अफेयर की खूब चर्चा रही।
हालांकि बाद में दोनों अलग हो गए। वहीं 2015 में आई 'प्रेम रतन धन पायो' उनकी आखिरी फिल्म थी। उधर शाह रुख की बात करें तो वह आज सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। शाह रुख जल्द ही फिल्म 'किंग' (King) में दिखाई देंगे।

