विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Sunny Deol से पहले इन 6 एक्टर्स ने निभाया 'हनुमान' का किरदार, 5 को मिला प्यार; एक को देख लोग हुए थे नाराज

Published: Sat, 07 Nov 2026 06:51 PM (IST)

सनी देओल जल्द ही रामायणम् पार्ट 2 में हनुमान की भूमिका में दिखाई देंगे। उनसे पहले किन एक्टर्स ने महाबली का किरदार निभाया, देखें लिस्ट।

6 अभिनेताओं ने निभाया हनुमान का किरदार/ फोटो- इंस्टाग्राम

6 अभिनेताओं ने निभाया हनुमान का किरदार/ फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. दारा सिंह ने तीन फिल्मों और शोज में निभाया हनुमान का किरदार 

  2. सनी देओल से पहले ये 6 एक्टर्स बने महाबली हनुमान 

  3. इस एक्टर को हनुमान के किरदार के लिए मिली थी आलोचना

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। 'जय श्री राम' जब रामायणम् की रिलीज के साथ थिएटर में ये नारा गूंजो तो हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म रामायणम् की कहानी लोगों का दिल छू रही है। हालांकि, फिल्म के अंत में सनी देओल की आवाज में बोले गए जय श्री राम ने लोगों की उत्सुक्ता को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है।

सनी देओल नितेश तिवारी की रामायणम् पार्ट 2 में हनुमान की भूमिका अदा करते हुए दिखाई देंगे। वो 2028 में हनुमान बनकर थिएटर्स में आए, चलिए उससे पहले जानते हैं कि इस रोल को अब तक कौन-कौन निभा चुका है।

दारा सिंह

जब बात हनुमान का किरदार निभाने की होती है, तो सभी के जहन में सनी देओल से भी पहले अगर किसी का नाम आता है, तो वह दिग्गज अभिनेता दारा सिंह हैं, जिन्होंने एक नहीं, बल्कि तीन-तीन अलग-अलग फिल्मों और शोज में महाबली हनुमान बने। सबसे पहले दारा सिंह ने ये किरदार फिल्म बजरंगबली में निभाया, उसके बाद वह रामानंद सागर की रामायण में हनुमान बने। इसके अलावा दारा सिंह ने लव एंड कुश में भी ये किरदार निभाया।

Untitled Design - 2026-11-07T184036.514

बिंदू दारा सिंह

दारा सिंह की तरह उनके बेटे बिंदू दारा सिंह को भी पर्दे पर महाबली हनुमान बनने का सौभाग्य मिला। उन्होंने साल 1995 में प्रसारित होने वाले टीवी शो 'जयवीर हनुमान' में पवन पुत्र का किरदार अदा किया था। उसके बाद उन्हें साल 2006 में तेलुगु फिल्म श्री रामाडुसू में भी ये किरदार निभाने का सौभाग्य मिला था।

Untitled Design - 2026-11-07T183748.871

राज प्रेमी

साल 1997 में राज प्रेमी ने टीवी सीरियल जय हनुमान में ये अतुलनीय किरदार निभाया था। संजय खान के निर्देशन में बने शो में हनुमान की भूमिका में अभिनेता को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला था।

Untitled Design - 2026-11-07T183825.920

तेजा-सज्जा

तेलुगु फिल्म हनु मैन को लोगों ने काफी पसंद किया था। 2024 में रिलीज हुई फिल्म में अभिनेता तेजा सज्जा में आधुनिक रूप से हनुमान की तरह सुपरमैन की तरह दिखाया गया था। मूवी दर्शकों को बेहद पसंद आई थी।

Untitled Design - 2026-11-07T183729.539

दानिश अख्तर

महाबली हनुमान पर अब तक अलग-अलग शोज बन चुके हैं। किसी में उनके बचपन की कहानी को विस्तार में दिखाया गया, तो किसी में उनकी श्रीराम के प्रति अटूट भक्ति को दिखाया। साल 2015 में आए टीवी शो 'सिया के राम' में हनुमान की भूमिका निभाकर एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था।

Untitled Design - 2026-11-07T183946.365

देवदत्त नागे

शुरुआती पांच एक्टर्स को तो हनुमान के रूप में लोगों ने काफी पसंद किया, लेकिन देवदत्त नागे को इस किरदार के लिए काफी ट्रोल होना पड़ा।

Untitled Design - 2026-11-07T183631.552

उन्होंने 2023 में रिलीज हुई प्रभास की फिल्म आदिपुरूष में महाबली हनुमान का किरदार निभाया था, जिसमें उनके हनुमान जी का गेटअप लेकर टपोरी अंदाज में बात करने को लेकर लोगों ने काफी ट्रोल किया था।

यह भी पढ़ें- 20 साल पहले Salman Khan बनने वाले थे 'राम', 4000 करोड़ वाली नहीं...इस रामायण के मुरीद हैं भाईजान

यह भी पढ़ें- रामायणम् ने दूसरे ही 200 करोड़ की कमाई की पार, शुक्रवार को बनी नोट छापने की मशीन; UK में बनाया रिकॉर्ड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।