विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vicky Kaushal से पहले सनी देओल कर चुके थे 'तौबा तौबा' गाने पर डांस, करण जौहर ने शेयर किया वीडियो

Published: Wed, 10 Jul 2024 03:29 PM (GMT+05:30)

सनी देओल (Sunny Deol) ने हाल ही में अपनी फिल्म अजय की एक क्लिप साझा की है जिसमें वह विक्की ...और पढ़ें

सनी देओल डांस तौबा तौबा (फोटो इंस्टाग्राम)
सनी देओल डांस तौबा तौबा (फोटो इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. लोगों के बीच हिट हुआ विक्की कौशल तौबा-तौबा
  2. बैड न्यूज में तृप्ति के साथ नजर आएंगे विक्की
  3. बॉस्को मार्टिस ने किया गाना कोरियोग्राफ

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विक्की कौशल की आने वाली फिल्म बैड न्यूज का गाना तौबा तौबा इन दिनों सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। अंबानी पार्टी में भी लोग तौबा तौबा पर झूमते नजर आए। बीते दिनों सलमान खान से लेकर ऋतिक रोशन समेत कई सेलेब्स ने विक्की की खूब तारीफ की थी।

इस गाने में उनके डांस मूव्स लोगों के होश उड़ा रहे हैं। वहीं, अब कहा जा रहा है कि विक्की से पहले अभिनेता सनी देओल इस गाने पर डांस कर चुके हैं। आए जाने क्या है पूरा मामला?

सनी देओल का तौबा-तौबा डांस

दरअसल, सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्हें इस गाने पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है- 'जब वो कहते हैं कि आप डांस नहीं कर सकते और आपने देखा कि जो लोगों ने किया है, उसे पहले ही आप ये कर चुके हैं।

ऑरिजनल वीडियो को किसी फैन ने शेयर किया है और लिखा है- विक्की को जरा ठहरना होगा। उस वीडियो पर लिखा है- सनी ऐसा पहले ही कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें- Vicky Kaushal का तौबा-तौबा देख Katrina Kaif की बदली सोच, पहले समझती थीं 'बाराती डांसर'

करण जौहर ने किया कमेंट 

सनी देओल के इस वीडियो पर डायरेक्टर करण जौहर ने सनी का ये वीडियो शेयर कर लिखा- ओह माय गॉड, उन्होंने तो पहले ही कर लिया है।

कौन हैं तौबा तौबा के कोरियोग्राफर?

बैड न्यूज के गाने तौबा तौबा को जाने-जाने कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस ने कोरियोग्राफ किया है। उन्होंने 200 से अधिक गानों और 75 फिल्मों में काम किया है। बॉस्को ने फिल्म फाइटर के गानों में दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन को कोरियोग्राफ, जिसमें 'शेर खुल गए' और 'इश्क जैसा कुछ' शामिल हैं।

विक्की और तृप्ति डिमरी अभिनीत फिल्म 19 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसका दूसरा गाना जानम भी रिलीज हो चुका है, जिसमें दोनों कलाकारों की केमिस्ट्री इस वक्त चर्चा में है।

यह भी पढ़ें- विक्की कौशल के साथ Tripti Dimri की इंटीमेसी देख भूल जाएंगे 'एनिमल' में रणबीर के साथ सीन, Jaanam में गिराई बिजलियां

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।