Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Besharam Rang SRK Look: पठान के गाने बेशरम रंग से शाह रुख खान का नया पोस्टर जारी, कूल अंदाज में आए नजर

    By Rupesh KumarEdited By:
    Updated: Sun, 11 Dec 2022 08:34 PM (IST)

    Besharam Rang SRK Look शाह रुख खान की फिल्म पठान जनवरी में रिलीज होनेवाली है। अब इस फिल्म का नया गाना रिलीज किया जा रहा है। इस बीच शाह रुख खान का नया ...और पढ़ें

    Besharam Rang SRK Look: शाह रुख खान की फिल्म पठान जल्द रिलीज होनेवाली है।
    Besharam Rang SRK Look: शाह रुख खान की फिल्म पठान जल्द रिलीज होनेवाली है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Besharam Rang SRK Look: फिल्म अभिनेता शाह रुख खान जल्द फिल्म पठान में नजर आएंगे। अब उन्होंने अपनी फिल्म पठान के जल्द रिलीज होने वाले गाने बेशरम रंग से अपना नया पोस्टर जारी किया है। इसमें उन्हें व्हाइट कलर का शर्ट पहने हुए देखा जा सकता है। उन्होंने अपने बालों को बांध रखा है और एक स्टाइलिश गॉगल लगा रखा है। उनके पीछे समुद्र नजर आ रहा है। वहीं तस्वीरों में तीन शिप भी नजर आ रही हैं। शाह रुख खान स्टाइल में पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। 

    बेशरम रंग सोमवार को रिलीज हो रहा है

    बेशरम रंग सोमवार को रिलीज हो रहा है। इसमें शाह रुख खान एक जासूस की भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। इसके पहले सिद्धार्थ आनंद ने दीपिका पादुकोण की कई तस्वीरें शेयर की थी। इसमें उन्हें मोनोकिनी और बिकिनी पहने देखा जा सकता है। वह काफी ग्लैमरस लग रही थी। शाह रुख खान ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'ऑफ बोट, ऑफ ब्यूटी और बेशरम रंग। कल सुबह 11 बजे गाना रिलीज हो रहा है।'

    यह भी पढ़ें: Ram Gopal Verma ने फिर किया विवादित ट्वीट, कहा- एक्ट्रेस के कुत्ते से सीखा पैर चाटना 

    शाह रुख खान 4 वर्षों के बाद सिनेमाघरों में वापसी कर रहे हैं

    शाह रुख खान 4 वर्षों के बाद सिनेमाघरों में वापसी कर रहे हैं। उनकी पिछली फिल्म जीरो थी जो कि बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। इस फिल्म में उनके अलावा कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा की अहम भूमिका थी। यह फिल्म बड़े बजट में बनाई गई थी लेकिन बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर पड़ी थी। इसके बाद शाह रुख खान ने एक-दो फिल्मों में स्पेशल अपीयरेंस पर किया। हालांकि पहली बार वह पूरी फिल्म में नजर आएंगे। शाह रुख खान चेन्नई एक्सप्रेस में काम कर चुइ दीपिका पादुकोण के साथ एक बार फिर काम कर रहे हैं। वहीं फिल्म में जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे। वह विलेन की भूमिका में होंगे। सिद्धार्थ आनंद ने पठान के बारे में बताते हुए कहा था, 'शाह रुख खान बड़े पर्दे पर पठान के माध्यम से एक बार फिर वापसी करने के लिए तैयार है। हमने यह गाना स्पेन में शूट किया है और कैमरे पर यह बहुत अच्छा लगता है।'

    यह भी पढ़ें: Year Ender 2022: 2022 में बॉलीवुड की फिल्में करती रही संघर्ष, हॉलीवुड और दक्षिण की फिल्मों ने कमाए करोड़ों

    'शाह रुख खान ने रोल के लिए कड़ी मेहनत की और 8 पैक्स बनाए हैं'

    सिद्धार्थ आनंद ने यह भी कहा कि इस रोल के लिए शाह रुख खान ने कड़ी मेहनत की है और उन्होंने 8 पैक्स बनाए हैं। जिसकी झलक गाने में भी नजर आएगी। फिल्म की शूटिंग के कुछ दृश्य ऑनलाइन लीक हो गए थे। सिद्धार्थ आनंद ने आगे कहा, 'शाह रुख खान की दीपिका पादुकोण के साथ केमिस्ट्री काफी अच्छी है। दोनों इसके पहले भी कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। इसके चलते दोनों एक-दूसरे को समझते हैं। पठान 25 जनवरी 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज होगी। वहीं इस फिल्म का निर्माण यशराज प्रोडक्शन कर रहा है।

    खबरें और भी