Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Besharam Rang गाने में दीपिका पादुकोण के लुक और डांस मूव्स पर बोलीं वैभवी मर्चेंट, 'सबसे हॉट दिखाने की कोशिश'

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Tue, 13 Dec 2022 01:54 PM (IST)

    Pathaan Besharam Rang बेशरम गाने की कोरयोग्राफर वैभवी मर्चेंट हैं जिन्होंने कजरारे और कमली जैसे गानों को कोरियोग्राफ किया था। बेशरम गाने में दीपिका के ...और पढ़ें

    Besharam Song Choreographer Vaibhavi Merchant On Her Hot Looks. Photo- screenshot
    Besharam Song Choreographer Vaibhavi Merchant On Her Hot Looks. Photo- screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। सोमवार को शाह रुख खान की फिल्म पठान का पहला गाना बेशरम रंग रिलीज कर दिया गया और तभी से गाना सोशल मीडिया पर चर्चाओं के केंद्र में है। गाने में शाह रुख और दीपिका के लुक्स के अलावा जिस चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वो हैं दीपिका के डांस मूव्स। अब गाने की कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

    कजरारे और कमली जैसे डांस नम्बर कोरियोग्राफ करने वाली वैभवी ने गाने को लेकर कहा कि इस गाने में दीपिका को खूबसूरती के साथ पेश करने की कोशिश की है। कजरारे गाने में ऐश्वर्या के अभिनय स्टाइल के मुताबिक उन्हें स्टेप्स दिये गये थे। इसी तरह कमली में कटरीना को ध्यान में रखते हुए डांस मूव्स कोरियोग्राफ की गयी थीं। वैभवी कहती हैं कि कोरियोग्राफी काफी हद तक एक्टर की पर्सनैलिटी के हिसाब से तय करनी होती। यह मायने नहीं रखता कि आपको कौन सा डांस मूव अच्छा लग रहा है। जरूरी यह है कि वो उस कलाकार पर जंचे।

    यह भी पढ़ें: Mission Majnu OTT Release- सिद्धार्थ- रश्मिका की मिशन मजनू ओटीटी पर होगी रिलीज, पढ़ें डिटेल्स

    Photo- Instagram/Vaibhavi

    दीपिका के साथ वैभवी का पहला गाना

    वैभवी बताती हैं कि बेशरम पहला गाना है, जिसमें उन्होंने दीपिका को कोरियोग्राफ किया है। दीपिका ने जब मेरे पास आकर कहा कि आखिर हमें साथ काम करने का मौका मिल गया तो मुझे लग गया था कि कुछ अलग करना होगा। दीपिका को देश की सबसे हॉट एक्ट्रेस दिखाने की कोशिश की है।

    Photo- screenshot/YouTube

    हॉट दिखने में कॉस्ट्यूम का भरपूर योगदान

    बेशरम गाने में दीपिका अधिकतर बिकिनी, मोनोकिनी और कपड़े लपेटे हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस को हॉट दिखने में शालीना नथानी के कॉस्ट्यूम्स ने भी काफी मदद की है। वैभवी का कहना है कि उन्होंने दीपिका को पर्दे पर भारत की अब तक की सबसे हॉट अभिनेत्री दिखाने की कोशिश की है। दोनों के बीच अच्छी अंडरस्टैंडिंग भी है। हर फ्रेम में दीपिका की खूबसूरती सामने आ रही है।

    खबरें और भी

    Photo- screenshot/YouTube

    इसके अलावा डाइटिशियन और फिजिकल ट्रेनर ने भी दीपिका को इस गाने के हिसाब से ढालने में पूरा योगदान दिया। दीपिका ने अपने कॉस्ट्यूम को जिस तरह अपनाया, मुझे लगा कि गाने को उसी अंदाज में शूट करना चाहिए। इसके स्टेप्स दूसरे गानों की तरह साधारण नहीं हो सकते थे। 

    स्पेन के बीचों पर शूट किया गया है बेशरम रंग

    इस गाने को स्पेन के सबसे खूबसूरत बीचेज मल्लोर्का, कैडिज और जेरेज में शूट किया गया है। हालांकि, सोशल मीडिया में काफी लोग बेशरम और घुंघरू गानों के बीच समानताएं ढूंढ रहे हैं। घुंघरू वार फिल्म का बेहद लोकप्रिय गाना है, जो इसी तरह बीचेज पर शूट किया गया था। गाना ऋतिक रोशन और वाणी कपूर पर फिल्माया गया था। यूजर्स ने दोनों गानों के वीडियोज पोस्ट करके समानताओं को रेखांकित किया है। 

    Photo- screenshot/YouTube

    आम तौर पर किसी फिल्म का फर्स्ट लुक और टीजर आने के बाद उसका ट्रेलर जारी किया जाता है, मगर पठान का पहला गाना फिल्म की प्रमोशनल स्ट्रेटजी के तहत लॉन्च किया गया है। सिद्धार्थ आनंद निर्देशित पठान 25 जनवरी को हिंदी के साथ तमिल और तेलुगु में भी सिनेमाघरों में आएगी। यह स्पाइ एक्शन फिल्म है, जिसमें शाह रुख और दीपिका के साथ जॉन अब्राहम भी मुख्य स्टार कास्ट में शामिल हैं। ओम शांति ओम, चेन्नई एक्स्प्रेस और हैप्पी न्यू ईयर के बाद पठान शाह रुख और दीपिका की चौथी फिल्म है।

    यह भी पढ़ें: Golden Globe Awards 2023- शेखर कपूर ने उठाया RRR के इस श्रेणी में नॉमिनेशन पर सवाल, इन सितारों ने दी बधाई