Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Best Sci Fi movies: अवतार 2 से लेकर इंटरस्टेलर तक आईएमडीबी रेटिंग के अनुसार यह हैं बेस्ट साई-फाई मूवीज

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Thu, 05 Jan 2023 08:23 PM (IST)

    Best Sci Fi movies बेस्ट साईं फाई फिल्म की लिस्ट में अवतार द वे ऑफ वाटर इंटरस्टेलर ब्लैक एडम जैसी फिल्में शामिल है। इन फिल्मों को आईएमडीबी की लिस्ट मे ...और पढ़ें

    Best Sci Fi movies: बेस्ट साईं फाई फिल्म की लिस्ट।
    Best Sci Fi movies: बेस्ट साईं फाई फिल्म की लिस्ट।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Best Sci Fi movies: अगर आप साइंस फिक्शन फिल्म देखने के शौकीन हैं और कुछ फ्यूचरिस्टिक ग्राफिक देखना चाहते हैं तो आपको यह खबर जरूर पढ़नी चाहिए। आप यह जानना चाहते हैं कि बाहरी दुनिया में क्या हो रहा है या आप फ्यूचरिस्टिक या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़ी फिल्में पसंद करते हैं तो इस लिस्ट पर ध्यान दें। हम आपके लिए टॉप सिक्स वाईफाई मूवीज की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्हें आईएमडीबी में अच्छी रेटिंग मिली है।

    इंटरस्टेलर

    पहले नंबर पर हैं इंटरस्टेलर। इस फिल्म का निर्देशन क्रिस्टोफर नोलन ने किया था। यह एक एडवेंचर, ड्रामा, साई-फाई फिल्म है। इसकी कुल अवधि 169 मिनट है। यह 2014 में रिलीज हुई थी। इसे आईएमडीबी पर 10 में से 8.6 रेटिंग मिली है। इंटरस्टेलर मूवी को साइंस फिक्शन की दुनिया का रिवॉल्यूशन भी माना जाता है।

    यह भी पढ़ें: Karan Johar ने फिल्म इंडस्ट्री में काला धन होने से किया इनकार, कहा- अवैध सोर्स से...

    अवतार द वे ऑफ वाटर

    दूसरे नंबर पर अवतार द वे ऑफ वाटर है। इस फिल्म का निर्देशन जेम्स कैमरून ने किया है। इस फिल्म की लंबाई 192 मिनट है। यह फिल्म एडवेंचर एक्शन फेंटेसी पर आधारित है। इसे आईएमडीबी में 10 में से 7.9 रेटिंग मिली है। 

    ब्लैक पैंथर वाकांडा फॉरएवर

    तीसरे नंबर पर है ब्लैक पैंथर वाकांडा फॉरएवर। इसका निर्देशन रायन कूगलर ने किया था। यह एक्शन, ड्रामा और एडवेंचर से भरपुर फिल्म है। इसकी कुल लंबाई 161 मिनट है। आईएमडीबी पर इसे 10 में से 7.2 रेटिंग मिली है। इस फिल्म को देखकर दर्शकों काफी मजा आता है। इसमें वाकांडा की लड़ाई में दिखाई गई है कि वह अपने घर को बचाने के लिए किस प्रकार लड़ाई लड़ते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Shark Tank India S2 के जजों को अशनीर ग्रोवर ने सोशल मीडिया पर किया अनफॉलो, दी ये सफाई

    नोप

    चौथे नंबर पर नोप। इसका निर्देशन जॉर्डन पीले ने किया था। इसकी कुल लंबाई 130 मिनट है। यह हॉरर, मिस्ट्री और साई-फाई पर आधारित फिल्म है। इसे आईएमडीबी पर 10 में से 6.9 नंबर मिले हैं। इसे देखकर आपको गूस बम्प आएंगे और यह साई-फाई देखने वालों के लिए ट्रीट के समान है।

    ब्लैक एडम

    पांचवें नंबर पर है ब्लैक एडम। इस फिल्म में ड्वेन जॉनसन की अहम भूमिका है। इस फिल्म का निर्देशन जमुए कॉलेट-सेरा ने किया है। यह एक्शन, एडवेंचर और फेंटेसी पर आधारित फिल्म है। इसकी लंबाई 125 मिनट है। इस फिल्म को आईएमडीबी पर 10 में से 6.5 रेटिंग मिली है।

    स्ट्रेंज वर्ल्ड

    छठे नंबर पर स्ट्रेंज वर्ल्ड है। इस फिल्म का निर्देशन डॉन हॉल और कुइ नेग्युं ने किया है। यह एनिमेशन, एक्शन और एडवेंचर से भरी हुई फिल्म है। इसका ड्यूरेशन 102 मिनट है। इसे आईएमडीबी पर 10 में से 5.5 की रेटिंग मिली है।