Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    छोटी ड्रेस पहनने के लिए डायरेक्टर ने Bhagyashree डाला था दबाव, 37 साल बाद सलमान की हीरोइन ने किया खुलासा

    Updated: Sun, 14 Jun 2026 11:59 AM (IST)

    90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस भाग्यश्री ने हाल ही में ये खुलासा किया है कि उन्होंने छोटी ड्रेस पहनने से साफ इनकार कर दिया था। ...और पढ़ें

    बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. भाग्यश्री ने छोटी ड्रेस पहनने से किया था मना

    2. डायरेक्टर के लाख मनाने पर भी नहीं मानीं

    3. इस ब्लॉकबस्टर फिल्म से जुड़ा है किस्सा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान की पहली लीड हीरोइन भाग्यश्री को भला कौन नहीं जानता। 90 के दशक में अपनी शानदार अदाकारी और बेबाक खूबसूरती के दम पर फैंस के दिलों पर राज करने वालीं भाग्यश्री ने हाल ही में एक हैरान करने वाला खुलासा किया है। 

    भाग्यश्री ने बताया है एक फिल्म में शॉर्ट ड्रेस पहनने के लिए डायरेक्टर ने उन्हें बार-बार फोर्स किया था, लेकिन एक्ट्रेस ने ऐसा करने से साफ मना कर दिया था। क्या है पूरा मामला आइए जानते हैं-

    भाग्यश्री ने किया था इनकार

    कई बार इनकार करना भी, सीन को बेहतर बना सकता है। ऐसा ही कुछ हुआ था मैंने प्यार किया फिल्म के गाने मेरे रंग में रंगने वाली... गाने के दौरान भी। उस गाने में प्रेमिका का बर्थडे मना रहे सलमान खान का पात्र प्रेम अपनी प्रेमिका सुमन के लिए कई ड्रेस लेकर आता है, जिसमें से एक छोटी ड्रेस भी होती है।

    यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में बचीं अभिनेत्री भाग्यश्री, काफिले में शामिल कार से टकराई नील गाय; लग गया Delhi Highway पर जाम

    bhagyashree

    उस ड्रेस को पहनने से सुमन का रोल निभाने वाली अभिनेत्री भाग्यश्री ने मना कर दिया था, जिसके बाद फिल्म के निर्देशक सूरज बड़जात्या ने पूरा सीन ही बदल दिया था।

    bhagyashree mere rang mein rangne wali

    भाग्यश्री उस फिल्म को याद करते हुए वैराइटी इंडिया को इंटरव्यू देते हुए अभिनेत्री ने कहा है- सूरज जी ने कहा कि पूरी फिल्म तुम्हारे अनुसार बनने वाली है, बस एक ड्रेस पहन सकती हो, क्योंकि ये ड्रेस पहने का मतलब होगा कि वह अपने प्रेमी पर भरोसा कर रही है। मैंने कहा, मैं नहीं पहनूंगी।

    फिर सूरज जी ने मुझे हेमा (मालिनी) जी का क्रांति फिल्म का गाना जिंदगी की ना टूटे लड़ी... दिखाया और कहा कि हेमा जी ने स्कर्ट पहनी है, जो उनके घुटनों तक है। उन्होंने पहना, तो तुम नहीं पहन सकती हो।

    खबरें और भी

    मैंने कहा- नहीं। आज लगता है कि एक छोटे से बदलाव ने सीन को कितना यादगार बना दिया है। मैंने कहा कि अगर वह प्रेमी पर भरोसा करती है तो वह ड्रेस केवल उसे दिखाएगी, दुनिया को नहीं। सूरज जी ने कहा, हां इस सीन का मतलब बनता है।

    इस मूवी में आईं नजर 

    आज के दौर में भी बतौर लीड एक्ट्रेस भाग्यश्री सिनेमा जगत में एक्टिव हैं। इस दौरान वह हिंदी, साउथ और मराठी फिल्मों में अपनी शानदार अदाकारी का जलवा बिखेर रही हैं। हाल ही में उन्हें अभिनेता रितेश देशमुख की मराठी फिल्म राजा शिवाजी में देखा गया है, जिसमें भाग्यश्री ने महान मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की मां राजमाता जीजाबाई की अहम भूमिका को अदा किया है। 

    यह भी पढ़ें- बॉलीवुड कैसे तोड़ेगा टाइपकास्टिंग की बेड़ियां? भाग्यश्री, विवेक ओबेरॉय और राहुल भट्ट ने खोले हिंदी सिनेमा के कास्टिंग मिथक