Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bhai Dooj 2022: सलमान खान ने भाई दूज पर शर्टलेस फोटो शेयर कर दी बधाई, फैंस ने कहा- मस्त रे बाबा

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Wed, 26 Oct 2022 09:48 PM (IST)

    Bhai Dooj 2022 सलमान खान ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है। इसमें वह शर्टलेस नजर आ रहे है। वह काफी कूल लग रहे है। अब उन्होंने भाई दूज की बधाई की है ...और पढ़ें

    Bhai Dooj 2022: सलमान खान ने भाई दूज की शुभकामनाएं दी है।
    Bhai Dooj 2022: सलमान खान ने भाई दूज की शुभकामनाएं दी है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bhai Dooj 2022 Salman Khan: सलमान खान ने अपने फैंस को भाई दूज की बधाई दी है। उन्होंने एक ब्लैक एंड वाइट शर्टलेस तस्वीर शेयर की है। इसमें उनकी कसरत की हुई बॉडी नजर आ रही है। उन्होंने ब्लैक कलर का गॉगल लगा रखा है। उनके बाल बंधे हुए हैं और वह बालकनी में हाथ रखकर खड़े हैं और पोज दे रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए सलमान खान ने लिखा है, 'हैप्पी भाई दूज।'

    सलमान खान की तस्वीर को 10 लाख से ज्यादा लाइक्स मिले हैं

    सलमान खान की तस्वीर इंस्टाग्राम पर वायरल हो गई है। इसे 2 घंटे में 10 लाख से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। वहीं तस्वीरों पर 21000 से ज्यादा कमेंट किए गए हैं। 1 फैन ने लिखा है, 'मस्त रे बाबा।' वहीं एक अन्य ने लिखा है, 'हॉटेस्ट मैन।' एक ने लिखा है, 'स्वागत।' एक ने लिखा है, 'टाइगर अभी जिंदा है।' एक ने लिखा है, 'सो हैंडसम जान।' एक ने लिखा है, 'भाई ओनली भाई दूज सेलिब्रेट कर सकता है।' एक ने लिखा है, 'भाई जान।'

    यह भी पढ़ें: Nayanthara और विग्नेश शिवन को सरोगेसी मामले में बड़ी राहत, विभाग का दावा- नहीं तोड़ा कोई कानून

    सलमान खान की फिल्म किसी का भाई, किसी की जान जल्द रिलीज होने वाली है

    गौरतलब है कि सलमान खान की जल्द फिल्म किसी का भाई, किसी की जान रिलीज होने वाली है। यह फिल्म 2023 में आएगी। इस फिल्म का पोस्टर जारी कर दिया गया है। सलमान खान ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा था, 'टाइगर 3 अब दीवाली 2023 में आएगी और किसी का भाई किसी की जान 2023 में ईद पर आएगी। ईद, दिवाली अब इन दोनों फिल्मों के साथ मनाइए और सर्कस के साथ क्रिसमस मनाइए।'

    यह भी पढ़ें: Rishi Sunak के ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने पर अनुपम खेर ने की सराहना, कहा- जिसने हम पर 200 वर्ष राज किया अब..

    सलमान खान हाल ही में डेंगू से पीड़ित हो गए थे

    सलमान खान सोशल मीडिया पर अक्सर अपने से जुड़ी अपडेट देते है। उनके इंस्टाग्राम पर 5 करोड़ 52 लाख फॉलोअर्स है। वह हाल ही में डेंगू से पीड़ित हो गए थे। अब वह ठीक हो गए हैं और जल्द बिग बॉस 16 फिर से होस्ट करते नजर आएंगे।

    खबरें और भी