विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हाथों में रिवॉल्वर थामे सनी देओल ने बताई ‘भैयाजी सुपरहिट’ की रिलीज़ डेट

By Hirendra JEdited By:
Published: Tue, 10 Jul 2018 09:39 AM (IST)Updated: Thu, 12 Jul 2018 07:38 AM (IST)

यह फ़िल्म कॉमेडी के साथ-साथ एक भावनात्मक ड्रामा भी होगी। फ़िल्म का निर्देशन नीरज पाठक कर रहे हैं।

हाथों में रिवॉल्वर थामे सनी देओल ने बताई ‘भैयाजी सुपरहिट’ की रिलीज़ डेट
हाथों में रिवॉल्वर थामे सनी देओल ने बताई ‘भैयाजी सुपरहिट’ की रिलीज़ डेट

मुंबई। इस साल बड़े पर्दे पर सनी देओल का एक ज़बरदस्त अंदाज़ देखने के लिए तैयार हो जाइए। फ़िल्म का नाम है ‘भैयाजी सुपरहिट’। बड़े ही दिलचस्प अंदाज़ में जारी किये गए पोस्टर में फ़िल्म की रिलीज़ डेट बता दी गयी है। यह फ़िल्म इस साल दशहरे के मौके पर यानी 19 अक्टूबर को रिलीज़ होगी। 

गौरतलब है कि सनी देओल पहली बार इस फ़िल्म के माध्यम से डबल रोल में नज़र आयेंगे। फ़िल्म में उनके अलावा अमीषा पटेल, अरशद वारसी और श्रेयस तलपड़े की अहम भूमिका है। उत्तर प्रदेश के माफियागिरी की कहानी पर आधारित इस फ़िल्म में प्रीति जिंटा सनी की बीवी का रोल कर रही हैं। इसमें दिखाया गया है कि उनका संघर्ष जब बॉलीवुड के कलाकारों से होता है तो किस प्रकार कॉमेडी होती है। पोस्टर पर आप देख सकते हैं सनी देओल बीच में दोनों हाथों में रिवॉल्वर लिए खड़े नज़र आ रहे हैं, जबकि उनके लेफ्ट में श्रेयस तलपड़े और राइट में अरशद वारसी हैं।

यह भी पढ़ें: बर्थडे आलोक नाथ: इस संस्कारी बाप ने एक बार इस एक्टर का पिता बनने से कर दिया था इंकार, जानिये 5 दिलचस्प बातें

पोस्टर के पीछे आप संजय मिश्रा, अमीषा पटेल और प्रीति जिंटा को देख पा रहे हैं। सनी देओल और अमीषा पटेल को आप ‘ग़दर: एक प्रेम कथा’ जैसी ब्लॉकबस्टर फ़िल्म में भी देख चुके हैं। फ़िल्म को लेकर सनी देओल पहले ही कह चुके हैं कि,’फिल्म में मैं पहली बार डबल रोल करने जा रहा हूं, जिसे लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं। साथ ही फ़िल्म का विषय भी नया है, जिसे मैंने अभी तक नहीं किया है।’

यह भी पढ़ें: जया बच्चन के प्रेमी, पति, पिता और ससुर तक बने, जानिये संजीव कुमार से जुड़ी कुछ और रोचक बातें

फ़िल्म ‘भैयाजी सुपरहिट’ कॉमेडी के साथ-साथ एक भावनात्मक ड्रामा भी होगी। फ़िल्म का निर्देशन नीरज पाठक कर रहे हैं। फ़िल्म पहले 14 सितंबर को रिलीज़ होनी थी लेकिन, अब यह दशहरे के मौके पर 19 अक्टूबर को आ रही है। फ़िल्म में संजय जयदीप अहलावत, पंकज त्रिपाठी और मुकुल देव जैसे कलाकार भी हैं। बता दें कि जंगली प‍िक्‍चर्स और क्रोम प‍िक्‍चर्स की आने वाली फ़िल्म ‘बधाई हो’ जिसमें आयुष्‍मान खुराना और सान्‍या मल्‍होत्रा हैं यह फ़िल्म भी 19 अक्‍टूबर 2018 यानी दशहरा के मौके पर र‍िलीज़ होगी। ऐसे में ज़ाहिर है दोनों फ़िल्मों में टकराव तय है! 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।