विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

67 साल पहले 'भाइयों' के लिए बना था कल्ट राखी सॉन्ग, 'स्वर कोकिला' का पुराना का गाना है रक्षा बंधन की शान

Updated: Tue, 25 Aug 2026 10:00 AM (IST)

पिछले 67 सालों से रक्षा बंधन के मौके पर महान गायिका लता मंगेशकर का ये प्यारा गीत खूब सुना जा रहा है।

रक्षा बंधन स्पेशल सॉन्ग (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

रक्षा बंधन स्पेशल सॉन्ग (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

HighLights

  1. रक्षा बंधन का बेस्ट एवर सॉन्ग

  2. इस गीत के बिना अधूरी है राखी

  3. लता मंगेशकर ने दी थी मधुर आवाज

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भाई-बहन के प्यार का प्रतीक पावन पर्व रक्षा बंधन कुछ ही दिनों बाद आने वाला है। इस खास फेस्टिवल को लेकर हिंदी सिनेमा जगत में लंबे समय से फिल्में और उनके शानदार गीत बनते आ रहे हैं।

इस आधार पर आज हम आपको राखी स्पेशल के तौर पर स्वर कोकिला रहीं लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के एक लोकप्रिय गाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पिछले 67 सालों से रक्षा बंधन की शान बढ़ा रहा है। इतना ही नहीं लता दी की इस सॉन्ग के बिना रक्षा बंधन के त्योहार का जश्न भी अधूरा माना जाता है। आइए जानते हैं कि वह गीत कौन सा है। 

67 साल पहले आया था कल्ट राखी सॉन्ग

बॉलीवुड फिल्मों में हर त्योहार को मद्देनजर रखते हुए संगीत का निर्माण लंबे अरसे से होता हुआ आ रहा है। रक्षा बंधन के जैस खास पर्व के मामले में भला इंडियन म्यूजिसियन कैसे पीछे रह सकते थे। भाई-बहन के रिश्ते के इस स्पेशल फेस्टिवल को लेकर 67 साल पहले एक गाना बना था, जो आज भी रक्षा बंधन पर खूब सुना जाता है। इस गीत के बोल हैं- भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना... (Bhaiya Mere Rakhi)।

 

यह भी पढ़ें- 57 सालों से रक्षाबंधन पर खूब सुना जा रहा Lata Mangeshkar का पुराना गाना, भाई-बहन के रिश्ते का प्यार भरा गीत

Bhaiya Mere Rakhi Ke Bandhan Ko Nibhana

गायिका लता मंगेशकर द्वारा गाया गया ये गीत साल 1959 में आई फिल्म छोटी बहन (Chhoti Bahen) से नाता रखता है। इस गाने को अभिनेता बलराज साहनी, अभिनेत्री नंदा और रहमान पर फिल्माया गया था। आज भी रक्षा बंधन के त्योहार पर आपको भाइयों के लिए बने इस प्यारे गीत की गूंज सुनने को आसानी से मिल जाएगी। 

छोटी बहन के भैया मेरे राखी... की मेकिंग की तरफ गौर किया जाए तो लता मंगेशकर की सिंगिंग के अलावा संगीतकार शंकर-जय किशन की जोड़ी ने मिलकर इसकी धुनों को तैयार किया, जबकि गीतकार शैलेंद्र द्वारा इस कल्ट क्लासिक गाने के लिरिक्स को लिखा गया था। इस तरह से ये कालजयी गीत बनकर रेडी हुआ। 

रक्षा बंधन का पहला गाना

लता मंगेशकर के भैया मेरे राखी... गाने के इतिहास पर गौर किया जाए तो ऐसा माना जाता है कि फिल्म छोटी बहन का ये गाना हिंदी सिनेमा का पहला ऐसा लोकप्रिय गीत है, जो रक्षा बंधन के लिए याद किया जाता है। माना जाता है कि इसके बाद से बॉलीवुड में भाई-बहन को लेकर कई सारे सॉन्ग्स का निर्माण होना शुरू हुआ। 

यह भी पढ़ें- शादी में बेटियां रोते-रोते गाती हैं Lata Mangeshkar का गाना, 44 सालों से बना हुआ 'दुल्हनों' का फेवरेट