यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'यह कठिन समय था...', Manoj Bajpayee ने हंसल मेहता के साथ हुई अनबन को लेकर की खुलकर बात
मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म भैया जी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। कुछ ही दिनों में यह मूवी रिलीज होने के लिए तैयार है। ऐसे में अभिन ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी बी टाउन के मंझे हुए कलाकारों में से एक हैं। उनके अभिनय को लोग काफी पसंद करते हैं और यही वजह है कि उनकी फिल्में भी लोगों को काफी पसंद आती हैं। इन दिनों वह अपनी फिल्म 'भैया जी' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं, जो इसी महीने सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। अब हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी कई बातें शेयर की हैं।
वो कठिन समय था
मनोज बाजपेयी ने हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में यह स्वीकार किया कि उनके गुस्से की वजह से न सिर्फ हंसल मेहता, बल्कि अनुराग कश्यप समेत कई अन्य फिल्म निर्माता मित्रों के साथ भी विवाद हुआ था। इस इंटरव्यू में उन्होंने हंसल मेहता के साथ अपने इक्वेशन के बारे में बात की और कहा कि जब फिल्म निर्माता को उनकी फिल्म 'दिल पे मत ले यार' की रिलीज के बाद प्रदर्शनकारियों द्वारा अपमानित किया गया, तो वह बहुत परेशान थे।
यह भी पढ़ें: Manoj Bajpayee: 'हमारा मजाक मत उड़ाइए', यूपी वालों और बिहारियों के लिए बोले मनोज बाजपेयी

एक्टर ने कहा कि 'यह हम सभी के लिए कठिन समय था। मेरा करियर मुझसे दूर जा रहा था, एक ऐसा करियर जो मुझे बहुत मेहनत के बाद मिला था। इस प्रोजेक्ट में कई अवांछित लोग आए, जिसमें से कुछ मेरी वजह से तो कुछ हंसल की वजह से। मैं उस तरह का व्यक्ति नहीं हूं, जो तर्कों को खुद पर असर डालने देता है, लेकिन मुझे बुरा लगा कि हंसल को उस पूरे विरोध प्रदर्शन से गुजरना पड़ा।
बाथरूम जाकर खूब रोये थे एक्टर
इस इंटरव्यू में उन्होंने आगे बताया कि उन्हें यह नहीं पता, लेकिन जब ऐसा हुआ, तो मैं अपने बाथरूम में गया और रोया। उनके जैसे व्यक्ति के साथ ऐसा कैसे हो सकता है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उनकी मां जब भी हम मिलते थे, तो मुझे खाना देती थीं, क्योंकि उन्हें लगता था कि मैंने खाना नहीं खाया होगा। केवल एक मां ही ऐसा सोच सकती है।