यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Shah Rukh Khan तंगहाली में यूं मिटाते थे सिगरेट की तलब, मनोज बाजपेयी ने शेयर किया दिल्ली के दिनों का किस्सा
शाह रुख खान ने फिल्मी दुनिया में किस्मत आजमाने से पहले दिल्ली में एक्टिंग के गुर सीखे थे। राजधानी में एक्टर बैरी जॉन के थिएटर ग्रुप का हिस्सा थे। यहां ...और पढ़ें

HighLights
- सिगरेट खरीदने के नहीं थे पैसे
- यूं मिटाते थे सिगरेट की तलब
- शाह रुख-मनोज शेयर करते थे सिगरेट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मनोज बाजपेयी अपनी फिल्म भैया जी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में उनकी मूवी रिलीज हुई है, जिसके प्रमोशन में एक्टर बिजी चल रहे हैं। इस दौरान मनोज बाजपेयी ने शाह रुख खान को लेकर एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया, जब दोनों एक ही थिएटर से जुड़े हुए थे।
मनोज बाजपेयी ने मुंबई आने से पहले काफी वक्त दिल्ली में बिताया था। एक्टर राजधानी में बैरी जॉन के थिएटर ग्रुप का हिस्सा थे। जहां शाह रुख खान भी आया करते थे।
यह भी पढ़ें- Bhaiyya Ji Ticket Offer: अब होगा 'भैया जी' का जलवा, टिकट पर आया ऐसा ऑफर, खुश हो जाएंगे मनोज बाजपेयी के फैंस
सिगरेट खरीदने के नहीं थे पैसे
मनोज बाजपेयी ने थिएटर के दिनों सिगरेट पीने का किस्सा साझा किया। गलट्टा इंडिया के साथ बातचीत में उन्होंने बताया कि थिएटर में जब कोई सिगरेट पीता था, तो अकेले कभी भी स्मोक नहीं करता था, क्योंकि कोई भी एक पूरी सिगरेट पीना अफोर्ड नहीं कर सकता था।

यूं मिटाते थे सिगरेट की तलब
मनोज बाजपेयी ने कहा, "जब आप एक थिएटर ग्रुप में होते हैं और कोई शख्स सिगरेट पी रहा होता है, तो वो कभी अकेले स्मोक नहीं करेगा। कोई भी अकेले एक सिगरेट नहीं पीता, क्योंकि कोई भी इसे अफोर्ड नहीं कर सकता। इसलिए अगर किसी के पास एक सिगरेट होती, तो उसे चार लोगों के साथ शेयर करना पड़ता।"
शेयर करते थे सिगरेट
उन्होंने आगे कहा, "भले ही उनके पास सिगरेट का एक पूरा पैकेट या सिर्फ एक सिगरेट खरीदने के लिए पैसे हों, लेकिन वो इसे अकेले नहीं पी सकते थे, क्योंकि पहले कभी कुछ लोगों ने उनके साथ सिगरेट शेयर की थी और अब इसे शेयर करने की बारी उनकी है।"
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Bhaiyya Ji Box Office Day 5: कछुए की चाल से आगे बढ़ने को मजबूर हुए 'भैया जी', मंगलवार को छापे केवल इतने नोट
शाह रुख और मनोज के थिएटर के दिन
मनोज बाजपेयी कुछ सालों तक बैरी जॉन के थिएटर ग्रुप में रहे थे। शेखर कपूर की बैंडिट क्वीन के बाद उन्होंने मुंबई की ओर रुख किया था। वहीं, शाह रुख खान मुंबई जाने और बॉलीवुड करियर शुरू करने से पहले कुछ महीनों तक इस थिएटर का हिस्सा रहे थे।