विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Cannes में जाने वाले पहले पंजाबी अभिनेता हैं 'भैया जी' के विलेन सुविंदर विक्की, 'कोहरा' से मिली लोकप्रियता

Published: Fri, 24 May 2024 11:59 AM (IST)

मनोज बाजपेयी की फिल्म Bhaiyya Ji सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में पंजाबी इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता ...और पढ़ें

भैया जी के पोस्टर पर मनोज के साथ सुविंदर। फोटो- इंस्टाग्राम
भैया जी के पोस्टर पर मनोज के साथ सुविंदर। फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. सुविंदर विक्की ने कई पंजाबी फिल्मों में काम किया है
  2. कोहरा के बाद सोनीलिव की सीरीज चमक में वो नजर आये थे
  3. भैया जी के जरिए हिंदी फिल्म में सुविंदर पहली बार बड़ा रोल निभा रहे हैं

दीपेश पांडेय, मुंबई। वेब सीरीज कोहरा से चर्चा में आए अभिनेता सुविंदर विक्की मनोज बाजपेयी की फिल्म भैया जी में खलनायक के रोल में नजर आ रहे हैं। पंजाबी फिल्मों से हिंदी सिनेमा में कदम रखने वाले सुविंदर विक्की सीमाओं में नहीं बंधना चाहते।

सुविंदर कहते हैं- ''पहले सिनेमा में जो भाषाई और क्षेत्रीय बंदिशें थीं, अब वे टूट रही हैं। लोग मेरे बारे में जानने लगे हैं कि हां, ये भी एक एक्टर है। वर्ष 2015 में मेरी एक पंजाबी फिल्म आई थी चौथी कूट। वह 1984 के सिख दंगों पर आधारित थी।

उसे कान फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया था। वहां जाने वाला मैं पहला पंजाबी अभिनेता था। उसके बाद वर्ष 2020 में मेरी फिल्म माइलस्टोन आई, जिसे वेनिस फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया। तब कोरोना महामारी का दौर था, पर ओटीटी पर मेरी फिल्म खूब देखी गई।

यह भी पढ़ें: Bhaiyya Ji Box Office Prediction- गर्दा उड़ाने आ रहे हैं 'भैया जी', जानिए पहले दिन की कमाई का प्रेडिक्शन?

सुविंदर के करियर का माइल स्टोन कोहरा वेब सीरीज मानी जाती है, जिसने उन्हें पंजाबी इंडस्ट्री के दायरे से निकालकर हिंदी बेल्ट में भी लोकप्रियता दिलवाई। दिलचस्प बात यह है कि यह सीरीज मूल रूप से पंजाबी भाषा में ही बनाई गई थी, मगर नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के कारण इसे हिंदी भाषी इलाकों में भी खूब देखा गया और पंजाब पुलिस के इंस्पेक्टर बने सुविंदर के अभिनय को खूब सराहा। 

इस बारे में सुविंदर कहते हैं-

वेब सीरीज कोहरा ने मुझे लोकप्रियता दी। आज मैं जिस मुकाम पर हूं, उसका श्रेय इन्हीं प्रोजेक्ट्स और उनके निर्देशकों को देता हूं। मुझे तो अभिनेता बनना था, पर सिर्फ पंजाबी फिल्मों तक सीमित नहीं रहना था।

मुंबई जाने की योजनाओं पर सुविंदर ने कहा- ''मुंबई आकर संघर्ष करने की ना मेरे पास हिम्मत थी, ना ही संसाधन। जब पंजाबी फिल्मों में काम मिलने लगा, तो हर प्रोजेक्ट से पहले यह मन में होता था कि इसको कर लें, फिर मुंबई जाते हैं। ये सब चलता रहा और मुंबई जाने वाली बात टलती गई। हालांकि, अंदर आग सुलगती रहती थी कि सीमाओं से ऊपर उठकर अच्छा काम करना है।''

सोनी लिव की वेब सीरीज चमक में भी सुविंदर एक अहम किरदार में नजर आये हैं। इससे पहले वो कुछ हिंदी फिल्मों में भी नजर आ चुके थे।

यह भी पढ़ें: 'आपको हटाकर किसी और को ले लिया जाता है', आउटसाइडर होने पर 'भैया जी' एक्ट्रेस जोया हुसैन का छलका दर्द

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।