Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'कभी पसंद नहीं...', Bhakshak एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने 'एनिमल' फिल्म देखने के बाद दिया अपना रिव्यू

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Fri, 09 Feb 2024 09:48 PM (IST)

    Bhumi Pednekar On Animal रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म अपने रिलीज के पहले दिन से ही सुर्खियों में रही। किसी ने इस फिल्म की तारीफ की तो किस ...और पढ़ें

    भूमि पेडनेकर ने एनिमल फिल्म पर दी अपनी राय (Photo Credit: Instagram)
    भूमि पेडनेकर ने एनिमल फिल्म पर दी अपनी राय (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bhumi Pednekar On Animal: संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म 'एनिमल' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही, लेकिन इसे लेकर काफी विवाद भी हुए। कुछ लोगों ने रणबीर कपूर की तारीफ की, तो कुछ ने उनकी आलोचना भी की।

    जावेद अख्तर और किरण राव समेत कई मशहूर हस्तियों ने फिल्म पर अपनी राय भी शेयर की थी। अब इस लिस्ट में भक्षक एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर का नाम भी शामिल हो गया है। भूमि ने एनिमल मूवी को लेकर बात की है।

    यह भी पढ़ें: Shah Rukh Khan: एनिमल की आलोचना पर संदीप रेड्डी ने शाह रुख को लगाई झाड़! 'कुत्ते की मौत' वाले बयान का दिया जवाब

    एनिमल फिल्म पर क्या बोलीं भूमि

    इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर अपनी फिल्म 'भक्षक' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं, जो आज ही रिलीज हुई है। अब हाल ही में उन्होंने रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'एनिमल' पर भी बात की है। भूमि ने द लल्लनटॉप के साथ एक इंटरव्यू में इस फिल्म पर अपने विचार शेयर किए हैं।

    भूमि ने कहा, 'मैंने एनिमल देखी। सचमुच, मुझे अति-मर्दाना फिल्में पसंद नहीं हैं और यह सिर्फ अभी के लिए नहीं है। पहले भी मुझे वे कभी पसंद नहीं थीं। हॉलीवुड में भी मुझे एक्शन फिल्में... रोम-कॉम देखना पसंद है। इस तरह की फिल्में मैं सच में पसंद करती हूं'।

    खबरें और भी

    इसके आगे उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा, 'मैं सच में मानती हूं कि एक फिल्म एक फिल्म निर्माता की आत्म-अभिव्यक्ति है और यह बहुत महत्वपूर्ण है। हालांकि, एक दर्शक के रूप में आप उस आत्म-अभिव्यक्ति से क्या सीखते हैं, यह चुनौती है'।

    बता दें कि संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म 'एनिमल' 1 दिसंबर, 2023 को रिलीज हुई थी। यह फिल्म अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो गई है। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना और रणबीर कपूर के अलावा अनिल कपूर, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी समेत कई अन्य हस्तियां भी मुख्य भूमिका में हैं।

    यह भी पढ़ें: Animal के बचाव में संदीप रेड्डी ने नहीं किया था कोई ट्वीट, कहा- 'मेरी टीम में कुछ तेजस्वी लोग हैं...'