Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bharat Reactions: सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन ने लगाया 'भारत माता की जय' का नारा, फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शंस

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Tue, 05 Sep 2023 04:27 PM (IST)

    India vs Bharat Controversy अमिताभ बच्चन हिंदी सिनेमा के वो दिग्गज कलाकार हैं जो अपनी एक्टिंग के लिए काफी मशहूर हैं। सोशल मीडिया पर भी आए दिन किसी न क ...और पढ़ें

    बिग बी ने ट्विटर पर लिखी बड़ी बात (Photo Credit-jagran)
    बिग बी ने ट्विटर पर लिखी बड़ी बात (Photo Credit-jagran)

    HighLights

    1. इंडिया नाम बदलने के मुद्दे पर बिग बी का ट्वीट हुआ वायरल
    2. सोशल मीडिया पर बिग बी ने लिखा भारत माता की जय
    3. इन फिल्मों में दिखेंगे अमिताभ बच्चन

    नई दिल्ली जेएनएन: Bharat Mata Ki Jai Tweets Amitabh Bachchan Amid India vs Bharat Controversy: मौजूदा समय में देश का नाम इंडिया बदल कर भारत करने को लेकर काफी चर्चा चल रही है। हर कोई इस मसले पर अपनी-अपनी राय रख रहा है। इस मामले पर बॉलीवुड सिनेमा जगत के कलाकारों की तरफ से प्रतिक्रिया आना भी लाजिमी भी है।

    इस बीच सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन ने 'भारत माता की जय' का नारा लगाया है। अब फैंस अमिताभ के इस कमेंट को भारत नाम से जोड़कर अलग-अलग रिएक्शंस दे रहे हैं।

    अमिताभ ने सोशल मीडिया पर लिखी ये बात

    सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। आए दिन बिग बी किसी न किसी मसले को लेकर अपनी राय रखते रहते हैं। ऐसे में मौजूदा समय में देश का नाम इंडिया बदलकर भारत करने को लेकर काफी सुर्खियां बनी हुई हैं। इस मसले को लेकर भला अमिताभ बच्चन की ओर से कोई प्रतिक्रिया कैसे सामने नहीं आती।

    हालांकि बिग बी ने इस दौरान किसी मुद्दे को अपने ट्वीट में शामिल नहीं किया, बल्कि अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर 'भारत माता की जय नारा' लिख कर ट्वीट किया है। इसके बाद अब फैंस ने अमिताभ के इस नारे को देश का नाम बदलने के मामले से जोड़ दिया है और अपने-अपने रिएक्शंस देने शुरू कर दिए हैं।

    एक ट्विटर यूजर ने कमेंट कर लिखा है- ''ये मेरा इंडिया, आइ लव माय इंडिया।'' दूसरे यूजर ने लिखा है- ''इंडिया ही भारत है और भारत ही इंडिया है, हमें दोनों पर गर्व है, समझे बच्चन साहब।'' एक अन्य यूजर ने लिखा है कि- ''आज अमिताभ बच्चन सर ने दिल खुश कर दिया।'' इस तरह से बिग बी के इस ट्वीट पर तमाम लोग मिली-जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

    खबरें और भी

    अमिताभ बच्चन के वर्क फ्रंट

    गौर करें अमिताभ बच्चन के वर्क फ्रंट की तरफ तो आने वाले समय में वह कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। जिनमें टाइगर श्रॉफ स्टारर 'गणपत' और प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'कल्कि 2898 यानी प्रोजेक्ट के' शामिल है।

    इन मूवीज में बिग बी धमाकेदार अंदाज में नजर आने वाले है। मौजूदा समय में बिग बी अपने चर्चित टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति 15' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।