यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani में भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया करेंगे कैमियो
Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Updates भारती सिंह जल्द अपने पति हर्ष के साथ रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में कैमियो कर ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Updates: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर रणवीर सिंह की जल्द फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी रिलीज होने वाली है। अब खबर आई है कि इसमें भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया कैमियो करेंगे। भारती सिंह ने पिंकविला को एक इंटरव्यू दिया है। इसमें कॉमेडियन भारती सिंह ने इस बात का खुलासा किया है।
भारती सिंह टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम है
भारती सिंह टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम है। उन्होंने कई टेलीविजन शोज में काम किया है। वह अपने मजेदार कॉमेडी से लोगों का दिल जीत चुकी है। अब भारती सिंह ने अपने शुरुआत के संघर्ष के दिनों को याद किया है। उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें उनके मोटापे को लेकर अपमानित किया जाता था। अब उन्होंने खुलासा किया है कि वह जल्द बॉलीवुड की फिल्म में नजर आएंगी।
Tu Jhoothi Main Makkaar का ऋतिक रोशन ने किया रिव्यू, कहा- रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म...
भारती सिंह रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में कैमियो करने वाली हैं
भारती सिंह ने खुलासा किया कि वह अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में कैमियो करने वाली हैं। भारती सिंह ने इस बारे में बताते हुए कहा हैं, 'एक दिन मुझे करण जौहर की टीम से कॉल आया कि फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में एक एडवर्टाइजमेंट है और वे चाहते हैं कि हर्ष और वह इस सीन को करें।' उन्होंने यह भी कहा कि श्रद्धा आर्य भी सेट पर थी और करण जौहर के साथ काम करने में उन्हें काफी मजा आया। यह एक कॉमेडी मूवी है। इसमें रणवीर सिंह रॉकी खाटूरिया की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, आलिया भट्ट रानी चटर्जी की भूमिका निभा रही हैं।
करण जौहर एक बार फिर फिल्म का निर्देशन करते नजर आएंगे
काफी लंबे समय के बाद करण जौहर एक बार फिर फिल्म का निर्देशन करते नजर आएंगे। फिल्म में धर्मेंद्र और जया बच्चन भी होंगी। वहीं, फिल्म में श्रद्धा आर्य और अर्जुन बिजलानी भी कैमियो करते नजर आएंगे। यह फिल्म 28 जुलाई 2023 को रिलीज होने वाली है। सभी इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे है।