Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कॉमेडियन भारती सिंह ने होने वाले दूल्हे हर्ष के साथ मिलकर किया अपना Wedding Song लॉन्च, देखें तस्वीरें

    By Hirendra JEdited By:
    Updated: Fri, 24 Nov 2017 03:58 PM (IST)

    इससे पहले भारती और हर्ष मशहूर ड्रेस स्टाइलिस्ट नीता लूला के यहां अपने शादी का ऑउटफिट पसंद करने गए थे। ...और पढ़ें

    कॉमेडियन भारती सिंह ने होने वाले दूल्हे हर्ष के साथ मिलकर किया अपना Wedding Song लॉन्च, देखें तस्वीरें
    कॉमेडियन भारती सिंह ने होने वाले दूल्हे हर्ष के साथ मिलकर किया अपना Wedding Song लॉन्च, देखें तस्वीरें

    मुंबई। मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह अगले महीने यानी 3 दिसंबर को शादी कर रही हैं। ज़ाहिर है हर लड़की की तरह भारती भी अपने शादी को लेकर बेहद उत्साहित हैं। इस बीच भारती अपने होने वाले दूल्हे हर्ष लिम्बचिया के संग चर्चा में हैं। ताज़ा अपडेट यह है कि इस जोड़ी ने अपना एक वेडिंग सांग लॉन्च किया है।

    जी हां, ख़बर है कि इनके शादी पर जो शादी के गाने होंगे वो भी इन्होंने ख़ास तौर से तैयार किया है। इन तस्वीरों में आप इस गाने की लॉन्चिंग के दौरान भारती सिंह और हर्ष लिम्बचिया के बीच की खूबसूरत केमिस्ट्री देख सकते हैं!

    यह भी पढ़ें: कॉमेडियन भारती सिंह अपने होने वाले दूल्हे के साथ कर रही शादी की शॉपिंग, देखें तस्वीरें

    आप जानते ही हैं कि भारती और हर्ष डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए 8’ में भी हिस्सा ले चुके हैं, इस गाने के लांच के दौरान भी जैसे वो डांसिंग मूड में थे!

    भारती और हर्ष ही नहीं भारती के तमाम फैंस भी उनकी इस शादी से बहुत खुश हैं! इस जोड़ी को दर्शक 'कॉमेडी सर्कस' जैसे शोज़ में भी साथ देख चुकी हैं। इस मौके पर भारती और हर्ष ने सभी का शुक्रिया अदा भी किया!

    भारती इस बात से भी खुश हैं कि हर्ष और वो दोनों ही मिलकर शादी का खर्च शेयर कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने बदला अपना लुक और जानें फिर क्या कहा..

    पिछले सप्ताह ही हमने देखा कि भारती और हर्ष मशहूर ड्रेस स्टाइलिस्ट नीता लूला के यहां अपने शादी का ऑउटफिट पसंद करने गए थे। 

    खबरें और भी