विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhediya 2 Release Date: सिनेमाघरों में लौटेगा भेड़िया, करना होगा इतना इंतजार! टीजर के साथ रिलीज के साल का एलान

By Manoj VashisthEdited By: Manoj Vashisth
Published: Thu, 13 Apr 2023 06:19 PM (IST)

Bhediya 2 Release Date भेड़िया का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है। फिल्म में कृति सेनन ने फीमेल लीड रोल ...और पढ़ें

Bhediya 2 Varun Dhawan To Return In Cinemas in 2025. Photo- Instagram
Bhediya 2 Varun Dhawan To Return In Cinemas in 2025. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। वरुण धवन एक बार फिर बड़े पर्दे पर भेड़िया बनकर लौटेंगे। इसकी आधिकारिक घोषणा हो गयी है, लेकिन इसके लिए फैंस को लम्बा इंतजार करना पड़ेगा। जियो स्टूडियोज ने बुधवार को एक साथ 100 फिल्मों और वेब सीरीज का एलान किया, जिन पर काम चल रहा है। 

इनमें से कुछ के टाइटल और स्टार कास्ट भी घोषित कर दिये गये। जी स्टूडियोज की इन्हीं फिल्मों में भेड़िया का सीक्वल भेड़िया 2 भी शामिल है।

2025 में रिलीज होगी भेड़िया 2

मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियोज की यह फिल्म 2025 में रिलीज होगी। फिल्म में वरुण धवन मुख्य भूमिका निभाएंगे। हालांकि, अभी फीमेल लीड का खुलासा नहीं किया गया है। अमर कौशिक फिल्म का निर्देशन करेंगे। 

भेड़िया का निर्देशन अमर कौशिक ने ही किया था और फिल्म 25 नवम्बर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसकी कहानी नीरेन भट्ट ने ही लिखी थी। भेड़िया में कृति सेनन ने फीमेल लीड रोल निभाया था। वहीं, अभिषेक बनर्जी और दीपक डोबरियाल ने अहम भूमिकाएं निभायी थीं।

भेड़िया ने बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक कारोबार किया था। वरुण ने फिल्म में एक ऐसा किरदार निभाया था, जिसे एक भेड़िया काट लेता है और उसके बाद वो पूरे चांद की रात भेड़िया में बदलने लगता है। दोस्त और डॉक्टर कृति सेनन इसका इलाज खोजने की कोशिश करते हैं, मगर कामयाब नहीं होते।

ओटीटी पर आने वाली है भेड़िया

मीडिया रिपोर्ट्स हैं कि फिल्म जल्द ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गयी है। भेड़िया दिनेश विजन के हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की एक कड़ी है। इस फिल्म के क्लाइमैक्स में स्त्री 2 का क्लू छोड़ा गया था। वरुण धवन के किरदार को दिखाया गया था कि वो वेयरवुल्फ बनकर गायब हो जाता है। 

भेड़िया के बाद वरुण का बवाल

वरुण धवन इस साल बवाल में नजर आएंगे, जिसका निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर फीमेल लीड में हैं। बवाल पीरियड एक्शन ड्रामा है।