Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Akshara Singh: भोजपुरी एक्ट्रेस कभी पवन सिंह के साथ अफेयर को लेकर तो तभी MMS को लेकर रही चर्चा में

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Thu, 29 Dec 2022 09:27 PM (IST)

    Akshara Singh News अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस है। उन्होंने भोजपुरी के अलावा और भी कई भाषाओं की फिल्मों में काम किया है। वह कई कारणों से चर्चा ...और पढ़ें

    Akshara Singh News: अक्षरा सिंह फिल्म एक्ट्रेस है।
    Akshara Singh News: अक्षरा सिंह फिल्म एक्ट्रेस है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Akshara Singh News: भोजपुरी एक्टर अक्षरा सिंह 31 साल की है। उनका जन्म 30 अगस्त 1991 को हुआ है। उन्होंने भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने तबादला, सरकार राज और सत्या जैसी फिल्मों में अहम भूमिका निभाई है। वह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में से एक हैं। उनके नाम से कई विवाद भी जुड़े हुए हैं।

    अक्षरा सिंह और पवन सिंह ने कई फिल्मों में साथ काम किया है

    अक्षरा सिंह और पवन सिंह ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। वहीं, दोनों कई म्यूजिक वीडियो में भी साथ नजर आ चुके हैं। दोनों को जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आती थी। इसके चलते दोनों दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आया, जब पवन सिंह ने अचानक ज्योति सिंह से शादी कर ली। इसके बाद अक्षरा सिंह ने पवन सिंह से किनारा कर लिया। पवन सिंह से दूर होने के बाद अक्षरा सिंह ने पवन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। उन्होंने आरोप लगाया कहा कि वे उन्हें गालियां दिलवा रहे हैं और मानसिक प्रताड़ना भी कर रहे हैं लेकिन इसका उन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

    यह भी पढ़ें: 

    अक्षरा सिंह ने लीक एमएमएस पर कहा था कि वह उनका है ही नहीं

    अक्षरा सिंह को लेकर एक और विवाद हुआ था। उनका तथाकथित एक एमएमएस लीक होने की बात सामने आई थी। अक्षरा सिंह ने इस मुद्दे पर कभी भी जवाब नहीं दिया। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, 'मुझे इन सब बातों से कोई प्रभाव नहीं पड़ता। मैंने अभी तक एमएमएस वीडियो देखा ही नहीं है। मैं उस वीडियो में हूं ही नहीं। मैं ऐसी छोटी-छोटी बातों पर बैठकर रोने वाली नहीं हूं। यह सारी चीजें मुझे प्रताड़ित नहीं करती।'

    यह भी पढ़ें: 

    अक्षरा सिंह के इंस्टाग्राम पर लाखों की संख्या में फॉलोअर्स है

    बहरहाल अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय है। उनके इंस्टाग्राम पर लाखों की संख्या में फॉलोअर्स है। वह अक्सर अपने फैंस से बातचीत भी करती हैं। इसे लेकर उनके फैंस भी काफी उत्साहित रहते हैं।

    खबरें और भी