विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राजू श्रीवास्तव के बाद अब इस फेमस एक्ट्रेस की बिगड़ी हालत, आधी रात करवाना पड़ा अस्पताल में भर्ती

By Priti KushwahaEdited By:
Published: Thu, 11 Aug 2022 11:54 AM (IST)Updated: Thu, 11 Aug 2022 12:12 PM (IST)

राजू श्रीवास्तव के बारे में बताया जा रहा है कि वह ट्रेडमिल पर वर्कआउट कर रहे थेl इसी दौरान उन्हें ...और पढ़ें

Photo Credit : Sambhavna Seth Raju Srivastav Instagram Photos Screenshot
Photo Credit : Sambhavna Seth Raju Srivastav Instagram Photos Screenshot

नई दिल्ली जेएनएन। Sambhavna Seth Hospitalised : फेमस काॅमेडियन राजू श्रीवास्तव को कल यानी बुधवार को सीने में दर्द उठने की वजह से उन्हें एम्स अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। राजू जब जिम में वर्कआउट कर रहे थे उसी वक्त उनके सीने में दर्द उठा और वो गिर पड़े। रिपोर्ट की मानें तो उन्हें अभी वेंटिलेटर पर रखा गया है। राजू श्रीवास्त के बाद अब बाॅलीवुड की एक और एक्ट्रेस की हालत बिगड़ गई हैं, जिसके बाद उसे देर रात अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

संभावना सेठ की बिगड़ी तबियत

राजू श्रीवास्तव और उर्फी जावेद के बाद अब ‘बिग बॉस‘ फेम संभावना सेठ की तबीयत खराब हो गई है। संभावना की तबीयत पिछले कुछ दिनों खराब चल रही है। बता दें कि संभावना को वायरल फीवर हो गया है। देर रात एक्ट्रेस की हालत खराब हो गई कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। उनकी हालत इतनी खराब हो गई हैं कि उनकी उल्टियां तक रुकने का नाम नहीं ले रही थीं। संभावना की तबीयत की खबर उनके पति अविनाश द्विवेदी ने ब्लॉग के जरिए शेयर की है। वहीं हाल ही में एक्ट्रेस ने बताया था कि वो गठिया जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। इसका खुलासा उन्होंने कुछ दिन पहले ही किया था।                                                                             

संभावना से पहले उर्फी की हुई थी अस्पताल में भर्ती

आपको बता दें कि संभावना सेठ से पहले हाल ही में उर्फी जावेद की हालत काफी खराब हुई थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। उर्फी की एक तस्वीर सामने आई थी। इस तस्वीर में एक्ट्रेस की बिगड़ी हालत को देखकर फैंस चिंता में आ गए थे। इस तस्वीर में उर्फी हाॅस्पिटल के बेड पर बैठी नजर आ रहीं थीं। वहीं उनके सामने टेबल पर खाना रखा हुआ था और वो खाती दिख रही हैं। तस्वीर में उर्फी काफी कमजोर नजर आ रही थीं। वहीं सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले एक्ट्रेस के जल्द ठीक होने की दुआं कर रहे हैं। फिलहाल उर्फी अब ठीक हैं और हाॅस्पिटल से डिस्चार्ज होकर घर आ गई हैं।