Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मोनालिसा ने RRR के गाने Naatu Naatu पर किया बोल्ड डांस, फैंस ने कहा- सुपर डांसर हीरोइन

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Wed, 15 Mar 2023 04:02 PM (IST)

    Monalisa Naatu Naatu Dance Video भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने RRR फिल्म के नाटू-नाटू गाने पर डांस किया है। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ...और पढ़ें

    Monalisa Naatu Naatu Dance Video: मोनालिसा भोजपुरी एक्ट्रेस है।
    Monalisa Naatu Naatu Dance Video: मोनालिसा भोजपुरी एक्ट्रेस है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Monalisa Naatu Naatu Dance Video: मोनालिसा ने ऑस्कर अवार्ड में धूम मचाने वाले आरआरआर फिल्म के गाने नाटू-नाटू पर डांस किया है। उन्होंने वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसे 1 घंटे में 53 लाख के करीब लाइक्स मिले है। वहीं, वीडियो पर कई लोगों ने मजेदार कमेंट भी किया है। उनके वीडियो पर कुल 200 से ज्यादा कमेंट किए गए हैं।

    मोनालिसा को वन पीस ड्रेस पहन कर डांस करते हुए देखा जा सकता है

    वीडियो में मोनालिसा को कलरफुल वन पीस ड्रेस पहन कर डांस करते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने मेकअप कर रखा है और वह वैनिटी वैन में डांस करती हुई नजर आ रही है। वह काफी हॉट लग रही है। मोनालिसा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'ऑस्कर घर आने की खुशी।' इसके अलावा उन्होंने नाटू-नाटू गाने का हैशटैग लगाया है, जहां कई लोगों ने उनके डांस की सराहना की है।

    काले हिरण के शिकार के मामले में Salman Khan को लॉरेंस बिश्नोई से मिली नई चेतावनी, कहा- मांग लो माफी, बच जाओगे

    View this post on Instagram

    A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

    मोनालिसा को कई लोगों ने ट्रोल भी किया है

    वहीं, कई लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया है। एक ने लिखा है, 'जब डांस नहीं आता हो तो नहीं करो आप।' एक ने लिखा है, 'भयानक।' एक ने लिखा है, 'हे भगवान।' वहीं, कई लोगों ने उनके प्रशंसा भी की है। एक ने लिखा है, 'पूरे देश के लिए गौरव करने वाला गाना।' एक ने लिखा है, शानदार।' एक ने लिखा है, हॉट एक्ट्रेस इन भोजपुरी।'

    Oscars 2023 Winners Updates: नाटू-नाटू और द एलिफेंट व्हीस्परर्स को मिला ऑस्कर, यहां पढ़ें अवॉर्ड से जुड़ी पूरी अपडेट

    View this post on Instagram

    A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

    मोनालिसा ने भोजपुरी की कई फिल्मों में काम किया है

    मोनालिसा भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस है। उन्होंने भोजपुरी की कई फिल्मों में काम किया है। उनकी फिल्में काफी पसंद की गई है। वह कई रियलिटी शो और टीवी के शोज में भी नजर आ चुकी है। इसके अलावा उन्होंने बिग बॉस 10 में भी काम किया था। वह नच बलिए 8 में भी नजर आ चुकी है। वह नजर 1 और 2 में भी काम कर चुकी है। मोनालिसा के इंस्टाग्राम पर 53 लाख फॉलोअर्स है। वह अक्सर अपने फैंस से बातचीत भी करती है। इसे लेकर उनके फैंस भी काफी खुश रहते है।

    खबरें और भी