Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Monalisa Birthday: खूबसूरत वादियों में मोनालिसा ने मनाया बर्थ डे, तस्वीरों के साथ ही शेयर किया रोमांटिक वीडियो

    By Jagran NewsEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Mon, 21 Nov 2022 02:02 PM (IST)

    Monalisa Birthday भोजपुरी क्वीन मोनालिसा अपने करियर में कई हिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। आज यह एक्ट्रेस अपना 40वां जन्मदिन मना रही है। मोनालिसा ने ...और पढ़ें

    Bhojpuri Actress Monalisa Celebrates Birthday with Husband Vikrant Singh Rajput
    Bhojpuri Actress Monalisa Celebrates Birthday with Husband Vikrant Singh Rajput

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bhojpuri Actress Monalisa Birthday: भोजपुरी सिनेमा की टॉप मोस्ट एक्ट्रेस मोनालिसा आज किसी की परिचय की मोहताज नहीं रह गई हैं। सिनेमाई जगत की यह क्वीन अपनी एक्टिंग के अलावा लुक्स को लेकर काफी चर्चा में रहती है। सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहने वालीं मोनालिसा आज 40वां जन्मदिन मना रही हैं। अपने स्पेशल डे को उन्होंने खास अंदाज में पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ मनाया है। जिसकी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो उन्होंने अपने अकाउंट पर शेयर की हैं।

    पहाड़ों की वादियों में स्पेंड किया क्वालिटी टाइम

    सोशल मीडिया पर मोनालिसा के बर्थ डे की खूब चर्चा है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ फोटो शेयर कीं हैं। एक्ट्रेस ने पहाड़ों की खूबसूरत वादियों में अपने पति के साथ कुछ तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं, जिसमें वह उनके साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को कैप्शन करते हुए मोनालिसा ने लिखा 'जब आपका जन्मदिन सुपर स्पेशल हो।'

    View this post on Instagram

    A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

    विक्रांत सिंह के साथ मोनालिसा का रोमांटिक वीडियो

    इससे पहले अपनी वाइफ के बर्थ डे के दिन और ज्यादा स्पेशल फील कराने के लिए विक्रांत सिंह राजपूत ने एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने मोनालिसा के लिए अपने प्यार का इजहार करते हुए लिखा, 'हैपी बर्थ डे माई वर्ल्ड, लव यू।' वीडियो की शुरुआत में मोनालिसा और विक्रांत एक दूसरे को लिप किस कर रहे हैं। 21 नवंबर की रात 12 बजे अपलोड हुए इस वीडियो को पांच लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है। मोनालिसा को उनके फैंस और इंडस्ट्री के लोग भी बधाई दे रहे हैं। मोनालिसा को अंकित तिवारी, पल्लवी गुप्ता समेत कई सितारों ने विश किया है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Vikraant Singh (विक्रांत सिंह) (@vikrant8235)

    मोनालिसा-विक्रांत की लव स्टोरी

    मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिसवास है। एक्ट्रेस ने अपने करियर में 50 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। विक्रांत के साथ उनकी लव स्टोरी बिग बॉस 10 के सेट पर शुरू हुई थी। शो में इनके गेम से ज्यादा रोमांस चर्चा में रहता था। हालांकि, इसे फेक बताया गया था, मगर दोनों ने बिग बॉस 10 शो में ही शादी कर ली थी। तब से लेकर अब तक फैंस के बीच इनकी जोड़ी बहुत पसंद की जाती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Drishyam 2 Weekend Collection: कुल बजट से आगे निकली दृश्यम 2 की कमाई, 100 करोड़ से बस इतनी दूर है फिल्म

    यह भी पढ़ें: Drishyam 2 की धमाकेदार कमाई के बीच अजय देवगन ने दी फैंस को एक और गुड न्यूज, शेयर किया वीडियो