विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Monalisa: मल्टीकलर स्कर्ट पहन बोल्ड हुईं मोनालिसा, 40 की उम्र में इस फोटोशूट से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Tue, 21 Feb 2023 06:28 PM (IST)

Monalisa अंतरा बिसवास उर्फ मोनालिसा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की बहुत ही नमी अभिनेत्री मानी जाती हैं। उन्होंने अपने करियर में ...और पढ़ें

File Photo of Bhojpuri Actress Monalisa. Photo Credit Instagram
File Photo of Bhojpuri Actress Monalisa. Photo Credit Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस मोनालिसा अपने प्रोजेक्ट्स के साथ ही लुक्स के लिए भी फेमस हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर आए दिन अलग-अलग लुक्स में अपनी फोटो शेयर करती हैं। लगभग हर दिन एक्ट्रेस का अलग और नया अंदाज देखने को मिल जाता है। मोनालिसा 40 साल की हैं लेकिन उम्र के इस पड़ाव में भी वह खुद को मेंटेन रखना जानती हैं और इस बात का उदाहरण उन्होंने एक बार फिर लेटेस्ट की तस्वीरों में दिया है।

मोनालिसा ने शेयर की फोटो

एक्ट्रेस ने व्हाइट टॉप और प्रिंटेड मिनी स्कर्ट में कई तस्वीरें क्लिक कराई हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक पोज भी दिए हैं, जो उनकी खूबसूरत तस्वीरों में चार चांद लगा रहा है। उन्होंने अपने लुक को न्यूड मेकअप और बालों को खुला रखते हुए कंप्लीट किया है। एक्ससरीज के नाम पर सिर्फ ईयररिंग्स पहनी हैं। मेकअप के बाद भी लुक्स में सादगी मोनालिसा ने सादगी दिखाई है, जिसपर फैंस मर मिटे हैं।

फैंस को पसंद आई मोनालिसा की खूबसूरत तस्वीरें

किसी फोटो में वह कैमरे के सामने देखती हुई पोज देती नजर आ रही हैं, तो किसी में बुक पढ़ते हुए पोज दे रही हैं। इन तस्वीरों को एक्ट्रेस ने कैप्शन दिया है, 'रीडिंग इज ड्रीमिंग विद ओपन आइज।'

View this post on Instagram

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

कई यूजर्स ने उनकी फोटो को 'ऑसम' और 'गॉर्जियस' बताया है। कुछ ने उनकी फिटनेस की भी तारीफ की है। कुल मिलाकर लोगों ने उनकी तस्वीर पर कमेंट करते हुए ढेर सारा प्यार लुटाया है।

मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिसवास है। उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में कई फिल्में की हैं। इसके साथ ही मोनालिसा टीवी एक्ट्रेस भी हैं। कलर्स चैनल के फेमस सीरियल 'नमक इस्क का' में मोनालिसा मेन लीड में देखी गई थीं।

यह भी पढ़ें: Rakhi Sawant: नमाज पढ़ते हुए राखी सावंत ने शेयर किया वीडियो, लोगों ने गिनाई कमियां, सना खान की दी मिसाल

यह भी पढ़ें: यामी गौतम को अपनी नकल उतारते देख छूटी कंगना की हंसी, वीडियो देख 'धाकड़' एक्ट्रेस बोलीं- अगली बार से...