Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इंटरनेशनल वूमेंस डे पर पाखी हेगड़े को मिला पावरफुल वूमन 2023 का अवार्ड, एक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो

    By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Sat, 11 Mar 2023 05:02 PM (IST)

    Womens Day 2023 आपको बता दें कि पाखी को यह सम्मान कई चुनिंदा महिलाओं के बीच दिया गया है। पाखी भोजपुरी से लेकर बॉलीवुड तक एक विशेष पहचान रखती हैं। इसके ...और पढ़ें

    Photo Credit : Pakhi Hegde Instagram Photo Screenshot
    Photo Credit : Pakhi Hegde Instagram Photo Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। भोजपुरी फिल्म जगत की खूबसूरत और टैलेंटेड अभिनेत्री पाखी हेगड़े आज एक बड़ा नाम हैं। पाखी ने अपने करियर में कई हिट भोजपुर फिल्मों में काम किया है। पाखी ने लगभग  भोजपुरी सिनेमा के सभी टॉप स्टार्स संग स्क्रीन शेयर किया है। वहीं, अब पाखी को एक खास अवॉर्ड से नवाजा गया है।

    पाखी को मिला पावरफुल वुमन 2023 का अवार्ड मिला

    पाखी हेगड़े को इंटरनेशनल वूमेंस डे के अवसर पर 8 मार्च मुंबई के एक होटल में आयोजित एक कार्यक्रम में मिड डे पावरफुल वुमन 2023 का अवार्ड मिला। पाखी को यह अवार्ड उनके बेहतरीन कार्य और पावरफुल व्यक्तित्व को लेकर दिया गया है। पाखी ने मनोरंजन जगत में अपनी एक अहम भूमिका निभाई है। साथ ही सामाजिक कार्यों में भी उनका योगदान सराहनीय रहा है।

    सोशल मीडिया पर जाहिर की अवॉर्ड मिलने की खुशी

    पाखी ने इस अवार्ड को लेकर सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक बूमरैंग शेयर किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि 'यह सम्मान पाना मेरे लिए बेहद सौभाग्य की बात है। मैं अपना यह सम्मान अपनी सभी महिलाओं को समर्पित करती हूं, जो हमेशा अपने समाज और अपने देश की सेवा के लिए कार्यरत है। मैं अपने सभी चाहने वालों का भी दिल से आभार व्यक्त करती हूं।'

    View this post on Instagram

    A post shared by Pakkhi Hegde (@pakkhihegde)

    भोजपुरी से बॉलीवुड तक बनाई खास पहचान

    आपको बता दें कि पाखी को यह सम्मान कई चुनिंदा महिलाओं के बीच दिया गया है। पाखी भोजपुरी से लेकर बॉलीवुड तक एक विशेष पहचान रखती हैं। इसके अलावा पाखी हेगड़े का सिक्का टीवी में भी खूब चलता है। रील से लेकर रियल लाइफ तक पाखी हेगड़े ने अपने काम और ब्यूटी विथ ब्रेन से दुनिया को बताया है कि वे सच में देश की पावरफुल वूमन हैं। यही वजह है कि उन्हें पावरफुल वूमन 2023 के अवार्ड से नवाजा गया, जिसके लिए पाखी ने आयोजकों का शुक्रिया अदा भी किया।

    खबरें और भी