Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Akshara Singh का सावन स्पेशल सॉन्ग 'हम ना जाइब देवघर' हुआ रिलीज, यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा वीडियो

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Wed, 26 Jul 2023 02:06 PM (GMT+05:30)

    भोजपुरी सिनेमा की टैलेंटेड एक्ट्रेस अक्षरा सिंह आज किसी परिचय की मोहताज बनकर नहीं रह गई हैं। उनके टैलेंट का दमखम भारतीयों में फेमस है। अक्षरा भोजपुरी ...और पढ़ें

    Akshara Singh from Song Hum Na Jaib Devghar
    Akshara Singh from Song Hum Na Jaib Devghar

    नई दिल्ली, जेएनएन। भोजपुरी इंडस्ट्री की हिट मशीन अक्षरा सिंह मनमोहक स्माइल और अदाओं की वजह से फैंस की फेवरेट हैं। इसमें चार चांद लगाती है उनकी परफॉर्मेंस, जिसे अच्छा दिखाने के लिए वह अपनी जी जान लगा देती हैं। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर अच्छी संख्या में फैन फॉलोइंग है और अपने फैंस को लंबा इंतजार न कराते हुए उन्होंने नया गाना 'हम ना जाइब देवघर' रिलीज किया है।  

    बाबा भोलेनाथ के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास को दर्शाता है गाना

    भोजपुरी इंडस्ट्री की टैलेंटेड अभिनेत्री और लाजवाब सिंगर अक्षरा सिंह का सावन स्पेशल गाना 'हम ना जाइब देवघर' बुधवार को रिलीज हो गया। यह गाना उनके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है, जो अब लोगों के बीच वायरल होना शुरू हो गया है।

    यह अक्षरा सिंह का बाबा भोलेनाथ के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास को दर्शाने वाला गाना है, जो अक्षरा सिंह ने बड़ी शिद्दत से बनाया है। गाने को अब तक लाखों लोगों ने देख लिया है और यह बाबा भोलेनाथ के श्रद्धालुओं के बीच भी खूब पसंद किया जा रहा है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

    'हम ना जाइब देवघर एक बेहतरीन गाना'

    इस बारे में अक्षरा सिंह ने कहा कि सावन, बाबा भोलेनाथ और भोजपुरी संगीत का अटूट रिश्ता शुरु से रहा है। हर साल सावन के महीने में बाबा की महिमा से भरपूर गाने रिलीज होते हैं। मैंने भी कई गाने गाए हैं। यह गाना भी उसी सीरीज में है। अक्षरा ने कहा कि 'हम ना जाइब देवघर' एक बेहतरीन गाना है। सावन में चारों ओर शिव के जयकारों की गूंज है। प्रकृति और समस्त संसार शिव भक्ति में डूबा है। ऐसे में इस गाने से आप भी भोलेनाथ को प्रसन्न कर सकते हैं। अक्षरा ने कहा कि आप हमारे गाने को सुनिए और इसे चार्ट बस्टर बना दीजिए। यह आपका ही गाना है।

    खबरें और भी

    बता दें कि 'हम ना जाइब देवघर' गाने को विनय तिवारी के साथ मिलकर तैयार किया गया है। वही गाने के मेल सिंगर हैं।